Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल, याकूब वडलेच से दो सेंटीमीटर पीछे रहे नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल, याकूब वडलेच से दो सेंटीमीटर पीछे रहे नीरज चोपड़ा
Last Updated: 11 मई 2024

ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2024 मीट भाला फेंक मुकाबले में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रह कर सिल्वर मेडल जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास याकूब वालेश से 2 सेंटीमीटर पीछे रह गए हैं।

Doha Diamond league: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2024 में शुक्रवार को दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसमें 88.36 मीटर दूर भाला फेंक पाए। वहीं, चेक गणराज्य के याकूब वडलेच से पीछे रहे, जो 88.38 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहले स्थान पर रहे।

अंतिम प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया : नीरज

दरअसल, दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2024 में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की शुरुआत खराब रही। जानकारी के अनुसार बता दें कि नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। वहीं, उनका दूसरा प्रयास 84.93 मीटर तक रहा।

तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 86.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका। इसके बाद उनका चौथा प्रयास 86.18 और 5वां प्रयास 82.28 मीटर तक रहा। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में वाडलेच को पछाड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह 0.02 मीटर की दूरी से पहला स्थान हासिल करने से पीछे रह गए।

रजत पदक विजेता किशोर जेना रहे 9वें स्थान पर

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारत के किशोर जेना ने भी डायमंड लीग में पदार्पण किया, हालांकि वो इसमें 9वें स्थान पर रहे। जेना का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 76.31 मीटर रहा। मिली जानकारी के अनुसार, डायमंड लीग 2024 का दूसरा चरण मोरक्को में 19 मई को होगा। नीरज चोपड़ा यहां गत चैम्पियन भी हैं, जिन्होंने 2023 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में वाडलेच और पीटर्स को हराया था।

नीरज ने 2023 में गोल्ड मेडल जीता था

सूत्रों के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने अपने 2023 सीजन की शुरुआत भी दोहा में ही की थी। बीते साल इसी इवेंट में चोपड़ा ने 88.67 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं, चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेच ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

वे महज 0.04 मीटर से टॉप रैंक हासिल नहीं कर पाए थे। हालांकि, वादलेज ने यूजीन में आयोजित 2023 के फाइनल में नीरज चोपड़ा को हराकर डायमंड लीग का ताज जीता था। इसके साथ ही इस बार भी वादलेच ने दोहा में नीरज को हराया।

Leave a comment