Reliance JioHotstar Domain पर सवाल: जैनम-जीविका की भूमिका और रिलायंस की नई रणनीति

Reliance JioHotstar Domain पर सवाल: जैनम-जीविका की भूमिका और रिलायंस की नई रणनीति
Last Updated: 6 घंटा पहले

रिलायंस जियो हॉटस्टार डोमेन: जियो हॉटस्टार डॉटकॉम का डोमेन नाम अब भारत में नहीं, बल्कि दुबई में दो व्यक्तियों, जैनम और जीविका के स्वामित्व में है। ये लोग कौन हैं और रिलायंस के नए मालिकाना हक की प्रक्रिया कैसे होगी, आइए जानते हैं।

रिलायंस जियो हॉटस्टार के लिए डोमेन खरीदने का मामला अब और जटिल होता नजर रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, रिलायंस जियो ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार का अधिग्रहण कर लिया है, और अब हम नए डोमेन jiohotstar.com या इसी प्रकार के अन्य नामों के साथ सामने रहे हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह डोमेन रिलायंस के हाथ में कैसे आएगा।

कौन हैं जैनम-जीविका, जिनके पास डोमेन

jiohotstar.com अब भारत में नहीं, बल्कि दुबई में है? यह डोमेन अब जैनम और जीविका के पास है, जो कि दुबई में रहने वाले दो बच्चों के नाम हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब इन बच्चों के पास ही जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन का मालिकाना हक है। पहले इस डोमेन के मालिक दिल्ली के एक कारोबारी थे, जिन्होंने इसे जैनम और जीविका को बेच दिया। पहले खबरें थीं कि रिलायंस ने इस डोमेन को खरीदने के लिए उस कारोबारी के साथ एक डील पक्की की थी, जिसकी राशि 1 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। लेकिन अब यह डोमेन नाम जैनम और जीविका के पास है, और रिलायंस जियो को इसे खरीदने के लिए अब उनके पास जाना होगा। वास्तव में, jiohotstar.com डोमेन को साल 2023 में दिल्ली के एक कारोबारी ने खरीदा था। उस समय जियो और हॉटस्टार के विलय की चर्चा उतनी प्रमुख नहीं थी। साल 2023 के अंत में जब रिलायंस के जियो और हॉटस्टार के बीच कारोबारी साझेदारी की बातें सामने आईं, तब तक यह डोमेन पहले ही दिल्ली के कारोबारी के कब्जे में था।

क्यो चर्चा में ये डोमेन नेम का मुद्दा क्या है सच?

कारोबारी गलियारों में "jiohotstar.com" (जियो हॉटस्टार डॉट कॉम) डोमेन नाम की चर्चा जोरों पर है। यह मामला तब और भी रोचक हो गया जब पता चला कि यह डोमेन जैनम और जीविका नाम के दो बच्चों ने खरीदा है। जैनम 13 साल और जीविका 10 साल की हैं, और दोनों दुबई में अपना YouTube चैनल चलाते हैं, जो 2017 से शुरू हुआ है। ये दोनों मिलकर "जैनम जीविका" नाम से एक NGO भी चलाते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि इतनी कम उम्र में, और दुबई जैसे देश में रहते हुए, इन बच्चों ने यह डोमेन नाम कैसे हासिल किया? क्या उनके माता-पिता या कोई और इस मामले में शामिल हैं? यह मामला अब काफी सुर्खियों में है और लोग जानना चाहते हैं कि इस डोमेन नाम के पीछे क्या सच्चाई छिपी है। क्या यह सिर्फ एक शौक है, या कुछ और है? आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

डोमेन क्या होता है?

डोमेन एक वेबसाइट या -मेल पते के लिए विशिष्ट नाम होता है। सरल शब्दों में, यह किसी वेबसाइट का पता होता है। डोमेन के माध्यम से, इंटरनेट पर उस वेबसाइट पर पहुंचने की सुविधा मिलती है।

Leave a comment