NCERT ने कक्षा 6 से 8 के साइंस टीचर्स के लिए 40 हफ्तों का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है. यह कोर्स शिक्षकों को विज्ञान पढ़ाने के आधुनिक और प्रभावी तरीकों से अवगत कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 है.
NCERT Online Diploma: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 6 से 8 के विज्ञान शिक्षकों के लिए 40 हफ्तों का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है. भारत में इस कोर्स के जरिए टीचर्स को विज्ञान पढ़ाने के आधुनिक और प्रभावी तरीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा. यह कोर्स NCERTX प्लेटफॉर्म पर 29 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है. कोर्स पूरा करने पर NCERT की ओर से ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
कोर्स की अवधि, फीस और प्लेटफॉर्म
यह Teaching of Science at Middle Stage नामक ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स NCERT की आधिकारिक शिक्षा पहल ‘NCERTX’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा. कोर्स की कुल अवधि 40 हफ्ते है और इसमें हर हफ्ते लगभग 6 से 8 घंटे पढ़ाई करनी होगी. कोर्स की फीस ₹2,000 तय की गई है, जो एक बार देने के बाद वापस नहीं की जाएगी. कोर्स पूरा करने और अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने पर NCERT की ओर से ई-सर्टिफिकेट मिलेगा.
![]()
आवेदन करने वाले पात्र
यह कोर्स मुख्य रूप से कार्यरत यानी इन-सर्विस टीचर्स के लिए है. इसके अलावा, B.Sc डिग्री धारक शिक्षक, शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी, प्री-सर्विस टीचर्स और विज्ञान शिक्षा से जुड़े अन्य लोग भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और केवल ncertx.in वेबसाइट के माध्यम से ही इसे पूरा किया जा सकता है.
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
आवेदन के लिए सबसे पहले NCERTX की वेबसाइट पर जाएं और Pay Fee Online सेक्शन में ₹2,000 की फीस जमा करें. आवेदन प्रक्रिया में एक ही ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना अनिवार्य है. फीस जमा करने के लगभग एक हफ्ते के भीतर NCERTX की ओर से ईमेल भेजा जाएगा, जिसमें आगे की प्रक्रिया और एनरोलमेंट के निर्देश दिए जाएंगे.












