इंडियन प्रीमियर लीग अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने लगातार प्रदर्शन करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके पहले हम आपको उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने इस लीग में अपने शानदार प्रदर्शन और लंबी सेवा से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज किया। आईपीएल के 18 सीज़न में कई खिलाड़ियों ने बल्ले, गेंद और फील्डिंग से अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन केवल कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 250 से ज्यादा मैच खेलकर अपने करियर को इतिहास में दर्ज करवा लिया। आइए जानते हैं इस विशेष लिस्ट के बारे में।
1. एमएस धोनी
![]()
एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक सर्वाधिक मैच खेले हैं। उन्होंने 2008 से लेकर अब तक कुल 278 मैच खेले हैं। धोनी ने 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने अपने कप्तानी काल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब जिताए। उनके नेतृत्व में सीएसके हमेशा मजबूत और रणनीतिक रूप से सक्षम रही है।
2. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 2008 से आईपीएल खेलते हुए अब तक 272 मैचों में भाग लिया है। इस दौरान उन्होंने 29.73 की औसत से 7,046 रन बनाए और दो शतक लगाए। रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें अपने धैर्य और शानदार कप्तानी के लिए जाना जाता है।
3. विराट कोहली
![]()
विराट कोहली ने सभी 18 सीज़न रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले। इस दौरान उन्होंने 267 मैच खेले और 39.54 की शानदार औसत से 8,661 रन बनाए। विराट ने आईपीएल में कुल 8 शतक लगाए हैं। कोहली की बल्लेबाजी तकनीक और निरंतरता उन्हें इस लिस्ट में शामिल करती है।
4. दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 2008 से 2024 तक 257 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 26.31 की औसत से 4,842 रन बनाए। कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक, 161 छक्के और 466 चौके लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल उन्हें लीग के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल करता है।
5. रविंद्र जडेजा
![]()
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में अब तक 254 मैच खेले हैं। उन्होंने 27.86 की औसत से 3,260 रन बनाए और 170 विकेट हासिल किए। जड्डू ने आईपीएल में 5 अर्धशतक, 117 छक्के और 240 चौके भी लगाए। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का संतुलन उन्हें इस लिस्ट का अहम सदस्य बनाता है।












