इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 19वां सीजन खेला जा रहा है और इस लीग में कई रिकॉर्ड बने और टूटते रहते हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी फैंस चर्चा कर रहे हैं कि कौन सा खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेल चुका है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और अब आईपीएल 2026 यानी 19वां सीजन चल रहा है। पिछले 18 सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेला, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने अधिकांश सीजन या पूरे आईपीएल करियर में केवल एक ही टीम के लिए खेला।
आज हम आपको बताएंगे आईपीएल के इतिहास में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिसमें विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसी दिग्गज नाम शामिल हैं।
1. विराट कोहली – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली ने आईपीएल की शुरुआत 2008 में की थी और उसी साल से आरसीबी का हिस्सा हैं। कोहली ने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ आरसीबी के लिए खेलते हुए अपने क्लब के लिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 2026 में आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले तक कोहली ने आरसीबी के लिए कुल 268 मैच खेले हैं। यह रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए एक ही टीम में सबसे ज्यादा मैच का है। विराट कोहली का योगदान सिर्फ रन बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने कई बार अपनी कप्तानी और फील्डिंग से टीम को जीत दिलाई है।
2. एमएस धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
एमएस धोनी, जिन्हें ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है, 2008 में आईपीएल में शामिल हुए और सीएसके के कप्तान बने। धोनी ने 5 बार अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया। ध्यान देने वाली बात यह है कि 2016 और 2017 में सीएसके प्रतिबंधित था, इसलिए धोनी ने उन दो सालों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला।
इसके अलावा उन्होंने 16 सीजन सीएसके के लिए खेलते हुए अपनी टीम के लिए शानदार रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल 2025 तक धोनी ने सीएसके के लिए 248 मैच खेले हैं और एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं।
3. रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा ने आईपीएल की शुरुआत 2008 से डेक्कन चार्जेस के साथ की, लेकिन 2011 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल का खिताब जीता। आईपीएल 2026 तक रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 228 मैच खेल चुके हैं। यह उन्हें एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की तीसरे पायदान पर रखता है।
4. सुनील नरेन – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
ऑफ स्पिनर सुनील नरेन 2012 से केकेआर के लिए खेल रहे हैं। नरेन की शानदार गेंदबाजी और मैच जिताऊ प्रदर्शन ने उन्हें टीम का अहम हिस्सा बना दिया है। आईपीएल 2026 में एमआई के खिलाफ हुए मैच तक नरेन ने केकेआर के लिए 190 मैच खेल चुके हैं। वे टीम के लिए लंबे समय तक योगदान देने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।
5. कायरन पोलार्ड – मुंबई इंडियंस (MI)

कायरन पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपनी टीम के लिए 189 मैच खेले। पोलार्ड की आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट लेने की क्षमता ने एमआई को कई खिताब दिलाए। हालांकि पोलार्ड अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बन गए हैं।








