AAICLAS ने देश के कई एयरपोर्ट्स पर Security Screener और Assistant पदों के लिए 220 भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया मई और जून 2026 से अलग-अलग चरणों में शुरू होगी।
New Delhi: Airport Authority of India Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) ने Security Screener और Assistant (Security) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 220 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि फ्रेशर्स को भी आवेदन का मौका दिया गया है, जिससे एयरपोर्ट सेक्टर में करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
देश के कई Airports पर होगी भर्ती
AAICLAS की ओर से जारी भर्ती अभियान के तहत कुल 220 पद भरे जाएंगे। इनमें 158 पद Security Screener (Freshers) के लिए और 62 पद Assistant (Security) के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति Fixed Term Contract के आधार पर की जाएगी।
![]()
Security Screener पदों के लिए देहरादून, कोलकाता, पटना, त्रिची, कालीकट और उदयपुर एयरपोर्ट्स पर भर्ती की जाएगी। वहीं Assistant (Security) पदों के लिए तिरुपति, त्रिची, मदुरै, भुवनेश्वर और उदयपुर एयरपोर्ट्स पर उम्मीदवारों की तैनाती हो सकती है।
आवेदन की तारीख और योग्यता
Security Screener पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू होकर 8 जून 2026 तक चलेगी। वहीं Assistant (Security) पद के लिए आवेदन 11 जून से 2 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
Security Screener पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
Assistant पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए उम्मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
27 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। Security Screener पद के लिए आयु की गणना 1 मई 2026 से की जाएगी, जबकि Assistant पद के लिए 1 जून 2026 को आधार माना जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी एयरपोर्ट पर तैनात किया जा सकता है।
Airport Operations और Security से जुड़े होंगे काम
Security Screener पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैगेज स्क्रीनिंग, सुरक्षा जांच और कार्गो सुरक्षा से जुड़े कार्य संभालने होंगे। वहीं Assistant (Security) पद पर काम करने वाले उम्मीदवार एयरपोर्ट ऑपरेशंस, बैगेज हैंडलिंग और लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कार्यों में सहयोग करेंगे।
उम्मीदवार AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट https://aaiclas.aero/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।










