प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। प्रधानमंत्री जब यूपी आते हैं तो उन्हें गांव-गांव कब्रिस्तान दिखाई देते हैं। भाजपा को रोजगार, शिक्षा, अस्पताल, स्कूल, सड़क बनाने की चिंता नहीं, बल्कि गांव-गांव श्मशान बनाने की चिंता है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पार्टी और आम आदमी से जुड़े जरूरी मुद्दों को पर्याप्त रूप से नहीं उठाया।
आगरा में जनसभा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा ने उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि सांसद के रूप में उपनेता होने के बावजूद चड्ढा ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी के निर्णयों का समर्थन नहीं किया और जरूरी विरोध प्रदर्शन या वॉकआउट में भाग नहीं लिया।
संजय सिंह ने कहा, “हम लोग केजरीवाल के सिपाही हैं। मोदी के खिलाफ लड़ना और आम आदमी पार्टी के एजेंडे को संसद में उठाना हमारी जिम्मेदारी है। कई साथियों ने जेल का सामना किया, लेकिन कभी मोदी के सामने झुके नहीं। राघव ने इस जिम्मेदारी का सही पालन नहीं किया।
![]()
यूपी में भाजपा पर निशाना
संजय सिंह ने आगरा में जनसभा के दौरान भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश नफरत और हिंसा की आग में जल रहा है। प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान गांव-गांव में कब्रिस्तान दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर नहीं है।
उन्होंने कहा, “प्रदेश के लोगों को अगर शांति और बेहतर सुविधाएं चाहिए तो आम आदमी पार्टी को चुनें। भाजपा का दूसरा नाम भारतीय झगड़ा पार्टी है। इनकी नीति है झगड़ा कराओ और राज करो। धर्म और जाति के नाम पर लड़ाओ। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।”
ऊर्जा, गैस और विदेश नीति पर उठाए मुद्दे
संजय सिंह ने देश में ऊर्जा संकट और गैस की किल्लत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विदेश नीति की नाकामी का नतीजा है। लोग गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को दिल्ली जैसी बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी।
सिंह ने युवाओं के रोजगार के लिए भी प्रस्ताव रखा कि यदि रोजगार नहीं दिया जा सकता तो 10,000 रुपये प्रतिमाह रोजगार भत्ता दिया जाए। इसके लिए सरकारी कार्यालयों में दो घंटे काम करने की व्यवस्था हो सकती है।











