सोशल मीडिया स्टार्स आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के कथित ब्रेकअप को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दोनों के रिश्ते पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि दोनों अपने मतभेद सुलझा लेंगे।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: Kunickaa Sadanand ने सोशल मीडिया स्टार्स Nagma Mirajkar और Awez Darbar को लेकर चल रही ब्रेकअप की अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि ‘Bigg Boss’ में साथ नजर आने के बाद से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है, क्योंकि काफी समय से उन्होंने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया है और न ही किसी इवेंट में साथ दिखे हैं। इन अटकलों के बीच कुनिक्का सदानंद के बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसके बाद फैंस के बीच और भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कुनिका सदानंद ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में टेली मसाला से बातचीत के दौरान कुनिका सदानंद ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए दुखद है क्योंकि दोनों के साथ उनका अच्छा संबंध रहा है। कुनिका ने कहा कि उन्होंने आवेज और नगमा दोनों को एक-दूसरे का समर्थन करते हुए देखा है और उनकी जोड़ी हमेशा सकारात्मक रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि उनके बीच कोई गलतफहमी हुई है तो वह जल्द दूर हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर रिश्ता आगे नहीं भी चलता है, तो दोनों को अपने-अपने जीवन में अच्छे साथी मिलें और वे खुश रहें। कुनिका के मुताबिक, कभी-कभी सब कुछ किस्मत पर भी निर्भर करता है।
सोशल मीडिया पर क्यों बढ़ीं ब्रेकअप की अफवाहें?
![]()
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को लेकर ब्रेकअप की चर्चाएं तब तेज हुईं जब:
- दोनों ने लंबे समय से साथ में कोई फोटो या वीडियो पोस्ट नहीं किया
- वे एक-दूसरे के इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में नजर नहीं आए
- हाल ही में नगमा आवेज की बर्थडे पार्टी में भी शामिल नहीं हुईं
इन संकेतों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके अलग होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
आवेज और नगमा की लव स्टोरी
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की मुलाकात पहली बार 2019 में हुई थी। उस समय दोनों की सोशल मीडिया पर केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। टिकटॉक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके साथ किए गए वीडियो काफी वायरल हुए, जिससे वे एक लोकप्रिय डिजिटल कपल बन गए। 2020 की शुरुआत तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित थे।
पिछले साल दोनों ने रियलिटी शो में भी साथ हिस्सा लिया था, जहां उनकी लव लाइफ चर्चा में रही। इसी दौरान आवेज ने 6 सितंबर 2025 को शो के भीतर नगमा को प्रपोज किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शो से बाहर निकलते ही वे शादी की तैयारी शुरू करेंगे। इस घोषणा ने उस समय फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थीं।










