1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए सभी ITR फॉर्म्स जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही नए फाइलिंग सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है और टैक्सपेयर्स इस महीने से ही अपने रिटर्न फाइल करना शुरू कर सकते हैं।
ITR filing 2026-27: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए सभी ITR फॉर्म्स नोटिफाई कर दिए हैं। इसके साथ ही इस साल की ITR फाइलिंग सीजन का आगाज भी हो चुका है। टैक्सपेयर्स अब इस महीने से अपने रिटर्न फाइल करना शुरू कर सकते हैं।
कौन-कौन से ITR फॉर्म नोटिफाई हुए
आयकर विभाग ने इस बार निम्नलिखित ITR फॉर्म्स जारी किए हैं:
- ITR-1 (सहज) – वेतनभोगी और पेंशनभोगियों के लिए
- ITR-2 – वेतनभोगी और कैपिटल गेन वाले टैक्सपेयर्स के लिए
- ITR-4 (सुगम) – छोटे व्यवसाय और प्रोफेशनल्स के लिए
- ITR-6 – कंपनियों के लिए
ITR फॉर्म नोटिफाई होने के बाद विभाग जल्द ही यूटिलिटीज (ऑफलाइन और ऑनलाइन) भी चालू कर देगा, जिससे टैक्सपेयर्स आसानी से अपने रिटर्न फाइल कर सकेंगे।
ITR फाइलिंग कब से शुरू होगी
![]()
आमतौर पर, ITR फाइलिंग अप्रैल महीने में शुरू होती है। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि टैक्सपेयर्स अप्रैल 2026 के अंत तक अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे। हालांकि, वेतनभोगी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने Form 16 का इंतजार करें, क्योंकि इसके बिना रिटर्न फाइल करना सही नहीं माना जाएगा।
एक नाम न जाहिर करने वाले इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर ने कहा, "पिछले साल LTCG, STCG और इंडेक्सेशन जैसे नियमों में बदलाव की वजह से रिटर्न फाइलिंग में देरी हुई थी। लेकिन इस बार ITR फॉर्म पहले ही नोटिफाई किए जाने के कारण टैक्सपेयर्स अप्रैल में ही रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू, पर असर अगले साल
ध्यान देने योग्य बात यह है कि Income Tax Act, 2025 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है और यह 1961 के एक्ट की जगह ले चुका है। लेकिन चूंकि टैक्सपेयर्स वित्तीय वर्ष 2025-26 की कमाई पर टैक्स भर रहे हैं, इसलिए इस रिटर्न के लिए अभी भी Income Tax Act, 1961 ही लागू होगा। नए एक्ट का प्रभाव केवल 1 अप्रैल 2026 के बाद होने वाली कमाई पर पड़ेगा। टैक्सपेयर्स अभी भी ‘Previous Year’ और ‘Assessment Year’ जैसे पुराने शब्दों का ही उपयोग करेंगे।
इस साल ITR फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 रखी गई है। समय पर रिटर्न फाइल करना महत्वपूर्ण है, ताकि ब्याज और पेनल्टी से बचा जा सके।











