Abhishek Sharma की संपत्ति! आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, और करोड़ों का बैंक बैलेंस, जानें उनकी नेटवर्थ

जानें अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ, आईपीएल कमाई, महंगी गाड़ियों और आलीशान घर के बारे में। 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद से 14 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए

वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 134 रन बनाकर भारत को 150 रन से जीत दिलाई। जानें उनकी नेटवर्थ और संपत्ति के बारे में। 

Abhishek Sharma Networth: अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में एक धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 54 गेंदों पर 134 रन बनाकर भारत को 150 रन से जीत दिलाई। उनकी इस पारी के कारण उन्हें भारत का भविष्य सितारा माना जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में जन्मे अभिषेक शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मध्य क्रम से की, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी जगह टॉप ऑर्डर में बनायी। वह बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं और अपनी बैकस्पिनिंग लेगकटर से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर हैं।

Abhishek Sharma की संपत्ति! आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, और करोड़ों का बैंक बैलेंस, जानें उनकी नेटवर्थ

अभिषेक ने 2015-16 में विजय मर्चेंट घरेलू अंडर-16 टूर्नामेंट में शीर्ष रन स्कोरर के रूप में पहचान बनाई, इसके बाद 2018 में उन्होंने भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 426 रन बनाए और अपनी खेल क्षमता को साबित किया।

अभिषेक शर्मा की पर्सनल जानकारी

पूरा नाम: अभिषेक शर्मा
जन्मतिथि: 4 सितंबर 2000
उम्र: 24 साल
जन्म स्थान: अमृतसर, पंजाब
हाइट: 5 फीट 7 इंच
शिक्षा: दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर
माता-पिता: राज कुमार शर्मा, मंजू शर्मा
बहन: कोमल शर्मा
गर्लफ्रेंड: लैला फैसल (रूमर्ड)

अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ और आय

Abhishek Sharma की संपत्ति! आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, और करोड़ों का बैंक बैलेंस, जानें उनकी नेटवर्थ

अभिषेक शर्मा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है। आईपीएल के 2025 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा, वह हर टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये की फीस भी लेते हैं। अब तक, उनके कुल आईपीएल कमाई का आंकड़ा 35.7 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

अभिषेक शर्मा का लाइफस्टाइल

Abhishek Sharma की संपत्ति! आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, और करोड़ों का बैंक बैलेंस, जानें उनकी नेटवर्थ

अभिषेक शर्मा अपने परिवार के साथ अमृतसर के एक पॉश इलाके में रहते हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके घर का इंट्री गेट काफी शानदार और ग्रैंड है। इसके अलावा, उन्हें गाड़ियों का भी शौक है और उनके गैराज में एक BMW 3 सीरीज जैसी महंगी कार मौजूद है।

Leave a comment