दुनिया की सबसे तेज़ गति से खेले जाने वाली क्रिकेट लीग अबू धाबी टी-10 एक बार फिर रोमांच का नया अध्याय लिखने को तैयार है। 10 ओवर के इस हाई-वोल्टेज फॉर्मेट में हर मैच कुछ ही मिनटों में नया मोड़ ले लेता है। यही वजह है कि यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद लोकप्रिय हो चुका है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: अबू धाबी टी-10 लीग का नौवां संस्करण 18 से 30 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में हरभजन सिंह, श्रीसंथ और आंद्रे रसल जैसे कई बड़े सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ मौजूदा स्टार क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे।
कुल 8 टीमें लीग का हिस्सा होंगी, जिनमें अजमान टाइटन्स, एस्पिन स्टैलियन्स, डेक्कन ग्लेडियेटर्स, दिल्ली बुल्स, नॉर्दर्न वॉरियर्स, क्वेटा क्वालरी, रॉयल चैंप्स और विस्टा राइडर्स शामिल हैं।
कब और कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट?
अबू धाबी टी-10 लीग का 9वां सीज़न 18 नवंबर से 30 नवंबर तक खेला जाएगा। सभी मुकाबले अबू धाबी के प्रतिष्ठित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। यह स्टेडियम दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है, जहां दुनिया के कई बड़े टूर्नामेंट पहले भी सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। इस साल लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें बड़े नामों से सजी टीम लाइन-अप शामिल है:
- अजमान टाइटन्स
- एस्पिन स्टैलियन्स
- डेक्कन ग्लेडियेटर्स
- दिल्ली बुल्स
- नॉर्दन वॉरियर्स
- क्वेटा क्वालरी
- रॉयल चैंप्स
- विस्टा राइडर्स
ये सभी टीमें 10 ओवर के रोमांचक मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और टूर्नामेंट के खिताब के लिए संघर्ष करेंगी। हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी देखने की उम्मीद है।
भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी मौजूदगी
इस लीग में भारत के कई सितारे भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे भारतीय फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
- हरभजन सिंह – एस्पिन स्टैलियन्स की ओर से खेलेंगे और अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधियों को चुनौती देंगे।
- पीयूष चावला – अजमान टाइटन्स की टीम में शामिल हैं।
- एस. श्रीसंथ – तेज गेंदबाज विस्टा राइडर्स की टीम का हिस्सा रहेंगे।
- मुरली विजय – विस्टा राइडर्स की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।
भारत के इन अनुभवी क्रिकेटरों के अलावा वेस्टइंडीज के टी-20 सुपरस्टार खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में बड़ा योगदान देने वाले हैं।

सभी टीमों का स्क्वॉड
- अजमान टाइटन्स: मोइन अली, रिले रोसौव, पीयूष चावला, विल स्मीड, जेसन बेहैंड्रॉफ, एलेक्स हेल्स, डैन लॉरेंस, आसिफ अली, क्रिस ग्रीन, आकिफ जावेद, जमान खान, एन्यूरिन डोनाल्ड, अलीशान शराफू, हैदर अली, वसीम अकरम, ल्यूक बेनकेंस्टीन, टॉम एस्पिनवाल, जो क्लार्क, आसिफ खान
- एस्पिन स्टैलियन्स: सैम बिलिंग्स, टाइमल मिल्स, हरभजन सिंह, आंद्रे फ्लेचर, अविष्का फर्नांडो, शेरफेन रदरफोर्ड, बिनुरा फर्नांडो, सैफ हसन, रयान बर्ल, अखिलेश बोडुगम, अली खान, बेन कटिंग, ज़ोहैर इकबाल, एस्सम मुती उर रब, हफीज उर रहमान, एशमीड नेड, मैथ्यू हर्स्ट, मोनांक पटेल, हर्षित सेठ
- डेक्कन ग्लेडियेटर्स: निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, रिचर्ड ग्लीसन, उस्मान तारिक, डेविड विसे, लाहिरू कुमारा, जॉर्डन थॉम्पसन, दिलप्रीत सिंह बाजवा, जेक बॉल, इबरार अहमद, मुहम्मद जवादुल्लाह, अजय कुमार, अली रजा, वफीउल्लाह तारखिल, लॉरी इवांस, मार्क चैपमैन
- दिल्ली बुल्स: रोवमैन पॉवेल, फिल साल्ट, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरुबानी, सलमान इरशाद, जेम्स विंस, टॉम मूरेस, कैस अहमद, मीर हमजा, जेम्स कोल्स, मुहम्मद रोहिद, जुनैद सिद्दीकी, फरहान खान, ब्रायन बेनेट, अरब गुल, रोमारियो शेफर्ड, फजलहक फारूकी
- नॉर्दर्न वॉरियर्स: शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बाउल्ट, थिसारा परेरा, जॉनसन चार्ल्स, कॉलिन मुनरो, अजमतुल्लाह उमरजई, तबरजी शम्सी, ओडियन स्मिथ, शाहनवाज दहानी, दिनेश चांडीमल, हजरतुल्लाह जजई, असिथा फर्नांडो, सागर कल्याण, याकिन किरण राय, शाहिद इकबाल भुट्टा, बिलाल सामी, फरीदून दाऊदजई, प्रभात जयसूर्या, कदीम एलेने
- क्वेटा क्वालरी: लियाम लिविंगस्टोन, जेसन होल्डर, मोहम्मद आमिर, सिकंदर रजा, एंड्रीज गौस, एविन लुईस, इमरान ताहिर, फैबियन एलन, अब्बास अफरीदी, इरफान खान नियाजी, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, ख्वाजा नफे, मुहम्मद वसीम, अब्दुल गफ्फा, खुजैमा बिन तनवीर, अराफात मिन्हास, उमर लोह्या, गुडाकेश मोती, अली नासिर
- रॉयल चैंप्स: जेसन रॉय, एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन, क्रिस जॉर्डन, डेनियल सैम्स, मोहम्मद शहजाद, निरोशन डिकवेला, ऋषि धवन, लियाम डॉसन, ब्रैंडन मैकमुलेन, इसुरु उदाना, क्वेंटिन सैम्पसन, राहुल चोपड़ा, हैदर रज्जाक, जाहिद अली, केल्विन पिटमैन, विशेन हालंबेज, जियाउर रहमान शरीफी, आरोन जोन्स
- विस्टा राइडर्स: फार डु प्लेसिस, मैथ्यू वेड, एस श्रीसंत, ड्वेन प्रिटोरियस, भानुका राजपक्षे, एंड्रयू टाई, उन्मुक्त चंद, बेन मैकडरमॉट, दिलशान मधुशंका, नाहिद राणा, एंजेलो परेरा, सीन डिक्सन, हर्षित कौशिक, अंश टंडन, सीपी रिजवान, इज़हारुल्लाहक नवीद, एकीम अगस्टे, मुरली विजय, शराफुद्दीन अशरफ
मैचों का समय: भारतीय दर्शकों के लिए शेड्यूल
18 नवंबर से लीग की शुरुआत के बाद हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।
- पहला मैच: शाम 7:15 बजे (भारतीय समय अनुसार)
- दूसरा मैच: रात 9:30 बजे (भारतीय समय अनुसार)
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसकी भव्यता हर साल की तरह खास होगी। भारत में टीवी चैनलों पर इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण निर्धारित नहीं है। हालांकि, दर्शक Fancode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।









