भारत आज वैश्विक तकनीकी मंच पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में दुनिया के शीर्ष टेक लीडर्स और 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।
नई दिल्ली: इस हफ्ते नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। भारत इस साल इस वैश्विक मंच की मेजबानी कर रहा है, जो पहले ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में आयोजित हो चुका है। इस आयोजन से यह साफ होता है कि वैश्विक बाजार में भारत की अहमियत अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई स्थलों में किया जाएगा। इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी, जिनमें 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीकों और नवाचार का प्रदर्शन करेंगी।
कौन-कौन होंगे शामिल
इस साल के AI इम्पैक्ट समिट 2026 में कई वैश्विक तकनीकी दिग्गज शामिल होंगे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों की उपस्थिति सुनिश्चित है। हालांकि, एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग व्यक्तिगत कारणों से इस समिट में शामिल नहीं हो पाए।
- सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट
- सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई
- मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन
- सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड
- यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स
- योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट
- डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक
- क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम
- ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट
- जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर
- जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया
- एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस
- के. कृतिवासन – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
- सी. विजयकुमार – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, एचसीएल टेक
- सलील पारेख – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, इंफोसिस
- अरुंधति भट्टाचार्य – चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया
- नीकेश अरोड़ा – चेयरमैन एवं सीईओ, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स
- शांतनु नारायण – चेयर एवं सीईओ, एडोबी
- रॉय जैकोब्स – सीईओ, रॉयल फिलिप्स
- बोर्ये एकहोम – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, एरिक्सन
- मार्टिन श्रोएटर – चेयरमैन एवं सीईओ, काइंड्रिल
- मैथ्यू प्रिंस – सीईओ, क्लाउडफ्लेयर
- जय चौधरी – सीईओ एवं संस्थापक, ज़ीस्केलर
- विशाल सिक्का – संस्थापक एवं सीईओ, वियानाई सिस्टम्स
- रवि कुमार एस – सीईओ, कॉग्निजेंट
- नंदन नीलेकणि – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस
- सुनील भारती मित्तल – संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
- टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज
- एलेक्जेंडर वांग – चीफ एआई ऑफिसर, मेटा
- आर्थर मेंश – सह-संस्थापक एवं सीईओ, मिस्ट्राल एआई
- बिपुल सिन्हा – सीईओ एवं सह-संस्थापक, रुब्रिक
- बोर्ये ब्रेंडे – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
- अमित जावेरी – प्रेसिडेंट एवं सीओओ, सर्विसनाउ
- एना पाउला असिस – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयर (एशिया पैसिफिक और ईएमईए), आईबीएम
- अपर्णा बावा – सीओओ, ज़ूम
- बीवीआर मोहन रेड्डी – संस्थापक एवं चेयरमैन, साइएंट लिमिटेड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में सभी प्रमुख टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे। इसके अलावा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा समेत 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस समिट में भाग लेंगे।
![]()
भारत क्यों बना रहा है खुद को टेक सुपरपावर
हाल के वर्षों में मोदी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी सुपरपावर बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सरकार ने 18 अरब डॉलर (करीब 16 लाख करोड़ रुपये) के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिससे देश में चिप निर्माण और सप्लाई चेन को मजबूत किया जा सके।
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए $17.5 अरब (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये) निवेश का वादा किया है। इसके अलावा, डेटा सेंटर्स को 21 साल की टैक्स छूट दी जा रही है, जिससे एनवीडिया और अन्य टेक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है।
स्टार्टअप और एआई नवाचार को बढ़ावा
भारत में स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल निवेश में तेजी देखी जा रही है। एआई कंपनी Anthropic ने भारत में अपने संचालन के लिए पूर्व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख इरीना घोष को नियुक्त किया है। OpenAI ने भारत में अलग सेल्स डिवीजन शुरू किया है। गूगल ने सरकार और शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर शिक्षा क्षेत्र में एआई को बढ़ावा देने की साझेदारी की है।
समिट में 100 से अधिक देशों की भागीदारी होगी और 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा किसानों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी इस समिट में शामिल किया गया है, ताकि एआई और तकनीकी नवाचार का लाभ आम नागरिक तक पहुंच सके।











