अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों के प्यार पर कसा तंज, कहा- 'कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट करा लो'

अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों के प्यार और रिश्तों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि पहले अपने अफेयर्स का ऑडिट करा लें। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा
अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों के प्यार पर कसा तंज, कहा- 'कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट करा लो'

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसका एक उदाहरण उनका पवन सिंह के साथ रिश्ता है, जिसने एक समय में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इंडस्ट्री में लड़कों के प्यार और रिश्तों को लेकर तंज कसा है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अक्षरा सिंह ने अपने वीडियो पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा कि आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को किसी भी लड़की के साथ प्यार करने से पहले एक “चेकलिस्ट” बना लेनी चाहिए। 

इस चेकलिस्ट में मम्मी-पापा से एनओसी लेना, लड़की की जात पूछना, उसका पास्ट वर्जन और कितने अफेयर रहे, इसका ऑडिट करना शामिल होना चाहिए। उनका कहना है कि प्यार तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज और परिवार की मंजूरी के बाद ही रिलीज होती है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में किया तंज

अक्षरा सिंह ने शुक्रवार, 6 फरवरी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने पृष्ठभूमि में ‘कोई अपना होगा’ गाना लगाया और प्यार और रिश्तों को लेकर व्यंग्य किया। उनका पूरा बयान कुछ यूं था:

'आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को प्यार करने से पहले एक चेकलिस्ट बना लेनी चाहिए। पहले मम्मी-पापा से एनओसी लो, फिर लड़की की जात पूछ लो, उसका पास्ट वर्जन डाउनलोड करो और कितने अफेयर रहे, उसका ऑडिट कर लो। ताकि बाद में दिल नहीं, सीधे फैमिली मीटिंग टूटे। प्यार तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज की अप्रूवल के बाद ही रिलीज होती है।'

इस पोस्ट में अक्षरा ने प्यार और रिश्तों में पारिवारिक और सामाजिक दबावों का मजाकिया तरीके से जिक्र किया, जो आजकल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम चर्चा का विषय बन चुका है।

अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों के प्यार पर कसा तंज, कहा- 'कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट करा लो'

अक्षरा और पवन सिंह का पुराना रिश्ता

अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों के कारण सुर्खियों में रहता है। उनका सबसे चर्चित रिश्ता पवन सिंह के साथ रहा, जो कभी काफी लोकप्रिय जोड़ी के रूप में जाने जाते थे। हालांकि, ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट, धोखेबाजी और करियर को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी। 

इसके बाद अक्षरा ने कई पॉडकास्ट और इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा किए। 2018 में पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद उनका रिश्ता पूरी तरह टूट गया और दोनों ने अलग राहें अपनाई।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का करियर

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘सौगंध गंगा मईया की’, ‘बनारस वाली’ जैसी फिल्मों से बनाई। उनके और पवन सिंह की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अपने करियर को और ऊंचाई देने के लिए अक्षरा सिंह ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा बनीं और यहां से उन्हें नई पहचान मिली। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने संघर्षपूर्ण सफर के बावजूद, आज अक्षरा सिंह का नाम एक स्थापित और चर्चित अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है।

Leave a comment