Alia Bhatt ने BAFTA में हिंदी बोलकर बढ़ाया देश का सम्मान, नेटिजेंस बोले – 'आप पर गर्व है'

Alia Bhatt ने BAFTA Awards 2026 में हिंदी बोलकर देश का गौरव बढ़ाया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तारीफ की और कहा – ‘आप पर गर्व है’। पढ़ें उनका भाषण
Alia Bhatt ने BAFTA में हिंदी बोलकर बढ़ाया देश का सम्मान, नेटिजेंस बोले – 'आप पर गर्व है'

भारतीय सिनेमा की चमक Alia Bhatt ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। बीती रात लंदन में आयोजित British Academy Film Awards (BAFTA) 2026 में आलिया भट्ट ने बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड प्रस्तुत करते हुए अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बीती देर रात लंदन में British Academy Film Awards (BAFTA) का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। इस समारोह में भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं और उन्होंने बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड प्रस्तुत किया। आलिया का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया और फैशन जगत में काफी चर्चा में रहा, लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा उनकी हिंदी स्पीच की हो रही है। 

जब आलिया बाफ्टा के मंच पर अवॉर्ड देने पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की। इस अंदाज की दर्शकों और फैंस ने काफी सराहना की, जिससे उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीयता और भाषा का खूबसूरत प्रदर्शन किया।

हिंदी में स्पीच की शुरुआत, भारतीय संस्कृति का संदेश

आलिया भट्ट जब बाफ्टा के स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने सबसे पहले हिंदी में कहा, 

'नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में यह भी स्पष्ट किया कि, अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं। मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। फिल्में कई भाषाओं में बनती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा। वो भाषा हम सभी बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।'

आलिया की इस पहल ने न केवल बाफ्टा के मंच पर भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि पूरे देश को गर्व का अनुभव कराया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी इस बहादुरी और सांस्कृतिक संदेश की खूब तारीफ की।

Alia Bhatt ने BAFTA में हिंदी बोलकर बढ़ाया देश का सम्मान, नेटिजेंस बोले – 'आप पर गर्व है'

रेड कार्पेट लुक ने बढ़ाया आकर्षण

बाफ्टा में आलिया का रेड कार्पेट लुक भी बेहद चर्चा में रहा। उन्होंने Gucci का सिल्वर गाउन पहना, जिसके साथ सफेद स्टॉल कैरी किया। उनके स्टाइल और ग्रेस को देखकर फैंस ने उन्हें इंडिया की सुपरस्टार बताते हुए सोशल मीडिया पर सराहा। आलिया ने बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड “Sentimental Value” को प्रदान किया, जो इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। उनका पेश किए हुए अवॉर्ड ने न केवल भारतीय सिनेमा की विविधता को दर्शाया, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में भारत की मजबूत उपस्थिति को भी रेखांकित किया।

आलिया भट्ट बाफ्टा में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनसे पहले Priyanka Chopra और Deepika Padukone भी बाफ्टा में अवॉर्ड प्रस्तुत कर चुकी हैं। इस लिहाज से आलिया की मौजूदगी भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही।

Leave a comment