साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी सुकुमार की 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी से मिली। वे देश-दुनिया में फेमस और लोगों के पसंदीदा स्टार बन गए हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया। अब सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए तय फीस के अलावा प्रॉफिट शेयरिंग का 27% हिस्सा भी लिया। यह मॉडल उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि फिल्म ने रिलीज के 9 हफ्ते तक शानदार प्रदर्शन किया।
‘पुष्पा 2’ की कमाई और बजट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ का बजट 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच था, जबकि अल्लू अर्जुन की फीस लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड टोटल बिजनेस 1742.1 करोड़ रुपये तक पहुंचा। फिल्म के शुरुआती दिन यानी ओपनिंग डे पर 164 करोड़ रुपये की कमाई ने RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके चार दिन के वीकेंड में फिल्म ने 518 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कोविड-19 के बाद यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई।
‘पुष्पा 2’ के भारत में नेट कलेक्शन 1234.10 करोड़ रुपये और अनुमानित बजट 500 करोड़ रुपये को ध्यान में रखते हुए, फिल्म का प्रॉफिट लगभग 734.10 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके 27% हिस्से के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को 198.20 करोड़ रुपये का मुनाफा मिला। विदेशों से हुई कमाई इस राशि में और इजाफा कर सकती है।

‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड
फिल्म ने तीन दिन में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
- भारत के नेट कलेक्शन में ‘बाहुबली 2’, ‘KGF 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
- पूरे पैन इंडिया स्तर पर फिल्म ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को और बढ़ाया।
अल्लू अर्जुन अभी एटली कुमार, लोकेश कनगराज और संदीप रेड्डी वांगा जैसे डायरेक्टर्स के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि उनकी अगली फिल्म में भी उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग की डील तय की है, जो 27 से 30 प्रतिशत के बीच हो सकती है।










