Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी

कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी, इंडिया हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, न्यूज़

Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी 

भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा मेडल दिलाया है। शुक्रवार की रात अमन ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अमन सेहरावत एकमात्र भारतीय पहलवान हैं।

Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 में शुक्रवार (9 अगस्त) की रात भारतने एक और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। अब तक भारत ने कुल 6 मेडल जीते हैं। भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा किया। अमन इस साल ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले पहलवान हैं।

अमन सेहरावत का सफर

Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी

पहलवान अमन सेहरावत का पेरिस ओलंपिक 2024 तक का सफर बहुत ज्यादा मुश्किलों भरा रहा है। बता दें अमन मात्र 11 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। अमन हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहर गांव के निवासी है और जाट परिवार से संबंध रखते हैं। बताया गया है कि अमन की मां की मौत हार्टअटैक के कारण हुई थी, करीब 1 साल बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया।

डिप्रेशन से गुजरे अमन

Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी

अमन के माता-पिता की मृत्यु के बाद अमन और उनकी छोटी बहन की देखभाल उनकी मौसी ने की थी। माता-पिता की मृत्यु के बाद अमन गंभीर अवसाद (Depression) से जूझने लगे थे। ऐसे में उनके दादा मांगेराम सेहरावत ने अमन संभाला और जीने की नई राह दिखाई। दादा मांगेराम ने अमन को कुश्ती सिखाई। जिसके बाद उसने दुखदर्द को भूलकर कुश्ती में अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिया।

अमन ने देश का नाम किया रोशन

Aman Sehrawat: कौन है ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सेहरावत? जिनके सिर से बचपन में उठा माता-पिता का हाथ, जानिए पहलवान की कहानी

अमन सेहरावत का कुश्ती के प्रति जुनून देखकर कोच ललित कुमार ने उसे ट्रेनिंग देनी शुरू की। अमन ने साल 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीतकर दुनिया के सामने एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद साल 2022 के एशियन गेम्स में 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल और साल 2023 के एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अमन ने जनवरी 2024 में जागरेब ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश और अपने दादा का नाम रोशन कर दिया।

 

Leave a comment