अमित शाह का असम दौरा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम का दौरा किया, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया
अमित शाह का असम दौरा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर असम पहुंच गए हैं। डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि गृह मंत्री का यह दौरा असम के विकास में सही साबित होगा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। उनका स्वागत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अपने लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि गृह मंत्री का यह दौरा असम के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने राज्य की उन्नति के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना भी की।

प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और नींव रखेंगे अमित शाह

अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह असम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। गृह मंत्री डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के दूसरे परिसर की आधारशिला रखेंगे। यह भव्य परिसर 284 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसमें विधायकों के लिए हॉस्टल, 800 सीटों वाला सभागार और सुरक्षाकर्मियों के लिए 400 सीटों वाली बैरक शामिल होगी। इस परियोजना को अगले 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए अमित शाह एक आधुनिक खेल परिसर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस चरण में स्विमिंग पूल, फुटबॉल मैदान और इनडोर स्टेडियम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परियोजना की लागत 238 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वे दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे, जिसकी लागत 209 करोड़ रुपये है। दूसरे चरण में 30,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।

अमित शाह का असम दौरा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष संस्थान

गृह मंत्री दिनजान में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विशेष अनुसंधान संस्थान की नींव भी रखेंगे। यह संस्थान जानवरों की बीमारियों की जांच, संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिए नीति निर्माण में मदद करेगा। इसके अलावा अमित शाह राष्ट्रीय आपदा शमन कोष योजना के तहत असम की आर्द्रभूमियों के जीर्णोद्धार और पुनर्जीवन के लिए कुछ परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ भी करेंगे।

डिब्रूगढ़ के खानिकर परेड ग्राउंड में अमित शाह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे धेमाजी जिले में मिसिंग समुदाय के सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। अमित शाह शाम को गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल उनके साथ रहेंगे।

अपना दौरा पूरा करने के बाद अमित शाह असम से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को असम के विकास और खेल, सांस्कृतिक, वन्यजीव संरक्षण और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a comment