Ananya Panday Relationship: वॉकर ब्लैंको से अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप? दो साल की डेटिंग के बाद रिश्ते में आया नया मोड़

Ananya Panday Relationship: अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। करीब दो साल की डेटिंग के बाद दोनों के रिश्ते में नया मोड़ आने की

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर के बाद अब वॉकर ब्लेनको के साथ भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको का करीब दो साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों की डेटिंग की खबरें जुलाई 2024 में सामने आई थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री का नाम पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन और मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जाता रहा है। अब सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों का करीब दो साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला हाल ही में लिया गया। हालांकि, इसे किसी विवाद या मनमुटाव से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और उनके बीच फिलहाल कोई कड़वाहट नहीं है।

जुलाई 2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के रिश्ते की खबरें पहली बार जुलाई 2024 में चर्चा में आई थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े समारोहों के दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। इन मुलाकातों और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, अनन्या और वॉकर ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।

इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियों को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहीं। अनन्या के जन्मदिन पर वॉकर की ओर से किया गया एक खास सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में रहा था।

क्या है ब्रेकअप की वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले सप्ताह अनन्या ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, दोनों के अलग होने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ब्रेकअप किसी बड़े विवाद की वजह से नहीं हुआ। दोनों ने कथित तौर पर आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग किए हैं। 

ऐसे में इस रिश्ते के खत्म होने को लेकर किसी तरह की अटकलों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे ने अभी तक वॉकर ब्लैंको के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ा था नाम

वॉकर ब्लैंको से पहले अनन्या पांडे का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों की डेटिंग की खबरों ने भी बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या और आदित्य ने करीब 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन विदेश में छुट्टियों के दौरान सामने आई तस्वीरों ने उनके कथित रिश्ते को चर्चा में ला दिया।

पुर्तगाल वेकेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों को और हवा मिली थी। इसके बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी साथ मौजूदगी भी अक्सर चर्चा का विषय बनती रही। हालांकि, करीब दो साल साथ रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2024 के आसपास उनका ब्रेकअप हुआ था।

Leave a comment