Pawan Singh के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने Anjali Raghav की शिकायत का संज्ञान लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पावर स्टार कार्यक्रम के दौरान अंजली राघव को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: हरियाणा महिला आयोग ने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फरीदाबाद स्थित आयोग के कार्यालय में 2 अप्रैल को पेश होने के लिए दिया गया है। मामला हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव से जुड़ा है, जिनकी शिकायत पर पवन सिंह की टीम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में अंजलि राघव ने पूरी घटना का खुलासा किया और बताया कि उनका मामला पवन सिंह के खिलाफ नहीं बल्कि उनकी पीआर टीम के खिलाफ है।
पवन सिंह के खिलाफ नहीं, पीआर टीम के खिलाफ है शिकायत
अंजलि राघव ने कहा, "मैंने महिला आयोग को जो शिकायत दी है, उसमें पवन सिंह के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। मेरा मामला उनकी पीआर टीम और सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ किए गए फेक इंटरव्यू और गलत प्रचार से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में झूठी बातें फैलाईं। उनकी पूरी छवि बदल दी गई, और यह आरोप लगाया गया कि अंजलि राघव बिहार आर्केस्ट्रा में काम करती हैं, जबकि वह कभी बिहार नहीं गई हैं।
अंजलि ने आगे बताया कि उन्होंने पहले पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, और मेरी तस्वीरें और वीडियो गलत तरीके से पोर्न साइट्स पर डाल दी गईं। इन वीडियो और तस्वीरों में उनकी छवि को थंबनेल पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जिससे उनका नाम और प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसके बाद उन्होंने महिला आयोग का रुख किया।
![]()
पवन सिंह ने माफी मांग ली थी
अंजलि राघव ने खुलासा किया कि पवन सिंह ने व्यक्तिगत तौर पर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी शिकायत में पूरी कहानी बतानी पड़ी। पवन सिंह ने माफी मांगी थी, और मैटर वहीं खत्म हो गया था। लेकिन उनकी पीआर टीम ने इस मामले को बढ़ा दिया और मेरी छवि खराब करने में लगी रही। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की टीम ने मार्केटिंग और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ वीडियो और कंटेंट फैलाया। जब अंजलि ने डायरेक्टर से संपर्क किया तो उन्हें कहा गया कि पहले वीडियो डिलीट करें, उसके बाद मामला खत्म होगा।
अंजलि राघव ने बताया कि उन्होंने महिला आयोग में शिकायत इसलिए दर्ज कराई ताकि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे गलत वीडियो और फेक इंटरव्यू को हटवाया जा सके। उन्होंने कहा, "यह पूरा खेल उनकी पीआर टीम का है। मेरी पूरी छवि खराब कर दी गई और मेरे खिलाफ पोर्न साइट्स पर वीडियो डाले गए। महिला आयोग से यही कार्रवाई चाहती हूँ।
अंजलि राघव ने कहा कि उन्हें महिला आयोग ने केवल इतना बताया है कि पवन सिंह को 2 अप्रैल को बुलाया गया है। "मुझे नहीं पता कि उनसे क्या पूछा जाएगा। मेरी शिकायत पूरी तरह उनकी पीआर टीम के खिलाफ है," उन्होंने स्पष्ट किया।











