एआर रहमान ने फिल्म छावा को बांटने वाली बताया। इसके बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने रहमान की पक्षपातपूर्ण रवैये की आलोचना की और इंडस्ट्री में असमान अवसरों पर चिंता जताई।
Kangana Ranaut: सुपरस्टार सिंगर और कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) का हालिया बयान अब बॉलीवुड में सुर्खियों में है। उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) को बांटने वाली फिल्म बताया है। यह फिल्म उन्होंने म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर के लिए जिम्मेदारी संभाली थी। रहमान के इस बयान के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना रिएक्शन दिया है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया है।
छावा को बांटने वाली फिल्म बताया
हालिया इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा कि छावा जैसी फिल्में कम्युनल रीजंस (communal reasons) की वजह से इंडस्ट्री में विभाजन पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी माना कि इसी वजह से उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स में काम मिलने में परेशानी हुई। रहमान के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी।
कंगना ने जताई नाराजगी
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रहमान की उस क्लिप को शेयर किया जिसमें उन्होंने छावा को बांटने वाली फिल्म कहा था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें इंडस्ट्री में पूर्वाग्रह और पक्षपात का सामना करना पड़ा है क्योंकि वह एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करती हैं। कंगना ने लिखा, “डियर एआर रहमान जी। मैंने आपसे ज्यादा पक्षपाती और हेटफुल इंसान नहीं देखा है। आपकी नफरत ने आपको इस कदर अंधा कर दिया है कि आप सच को नहीं देख पा रहे हैं।”

इमरजेंसी फिल्म को मना किया
कंगना ने अपने पोस्ट में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वे चाहती थीं कि एआर रहमान फिल्म में म्यूजिक दें। लेकिन रहमान ने साफ मना कर दिया और उनसे मिलने से भी इनकार कर दिया। कंगना के अनुसार उन्हें बताया गया कि रहमान इस फिल्म को किसी प्रोपगेंडा फिल्म (propaganda film) का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
क्रिटिक्स और प्रशंसा के बावजूद नफरत
कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म इमरजेंसी को सभी क्रिटिक्स ने मास्टरपीस माना। यहां तक कि अपोजिशन पार्टी के नेता भी उन्हें फैन लेटर भेजकर फिल्म की तारीफ की। फिल्म के संतुलित और दयालु नजरिए की काफी सराहना हुई। इसके बावजूद एआर रहमान ने अपने व्यक्तिगत विचारों के चलते फिल्म से दूरी बनाई। कंगना ने कहा कि उन्हें रहमान की नफरत पर तरस आता है और यह दुखद है कि कोई कलाकार इतना पक्षपाती हो सकता है।
कंगना का सीधा संदेश
कंगना ने एआर रहमान को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके इस रवैये से इंडस्ट्री में असमानता और पूर्वाग्रह साफ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विचारों की वजह से किसी फिल्म के महत्व को नकारना सही नहीं है। कंगना ने यह भी जोर दिया कि उनका मकसद केवल सत्य और निष्पक्ष दृष्टिकोण से फिल्म बनाना था, लेकिन रहमान की नफरत ने इसे असंभव बना दिया।
सोशल मीडिया पर बहस
कंगना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैन्स और बॉलीवुड जानकार दोनों ही इस मामले में अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग कंगना के समर्थन में खड़े हुए हैं और उन्हें न्याय मिलने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग एआर रहमान के दृष्टिकोण को भी सही मानते हुए कह रहे हैं कि कलाकारों को अपनी व्यक्तिगत राय रखने का अधिकार है।











