Aus vs Ban Test Series 2026: नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश की कड़ी परीक्षा, जानें मैच की पूरी जानकारी

Aus vs Ban Test Series 2026: नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश की कड़ी परीक्षा होगी। 13 अगस्त से डार्विन में पहला टेस्ट, जबकि दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश के लिए कड़ी परीक्षा होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन के मारारा स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 13 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में शानदार प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभियान को मजबूत करने उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में और दूसरा टेस्ट मैके में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया मौजूदा WTC चक्र की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश के सामने दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीम को उसके घर में चुनौती देने की मुश्किल परीक्षा होगी।

13 अगस्त से पहला टेस्ट

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 13 से 17 अगस्त तक डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 6 बजे से होगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में आयोजित किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। सुबह के समय होने वाले इन मुकाबलों को भारत सहित दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक लाइव देख सकेंगे।

WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर

Aus vs Ban Test Series 2026: नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश की कड़ी परीक्षा, जानें मैच की पूरी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया World Test Championship 2025-27 में फिलहाल शीर्ष टीम है। टीम घरेलू सीरीज का फायदा उठाकर अपनी जीत का प्रतिशत और मजबूत करना चाहेगी। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं। 

वहीं मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन का गेंदबाजी आक्रमण बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है। हालांकि, बांग्लादेश को कमजोर आंकना ऑस्ट्रेलिया के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

2017 की हार से सबक लेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की पिछली टेस्ट भिड़ंत का रिकॉर्ड मेजबान टीम को सतर्क रहने की वजह देता है। 2017 में मीरपुर में खेले गए टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। बांग्लादेश की टीम उसी ऐतिहासिक जीत से आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर पिछली यादों को पीछे छोड़ना चाहेगा।

दोनों टीमों के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पिछली टेस्ट सीरीज 2003 में हुई थी। उस दौरे में ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टेस्ट में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी। करीब दो दशक से अधिक समय बाद दोनों टीमें एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही हैं।

Australia vs Bangladesh Test Schedule

  • पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मारारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन
  • दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके

दोनों टीमों का स्कॉड 

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमीट हसन, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन और लिटन दास।

Leave a comment