ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़: जो रूट के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। पहले दिन की शुरुआत इंग्लैंड के लिए खराब रही थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम के ओपनर बेन डकेट (0) और ओली पोप (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद जो रूट ने अपनी कड़ी मेहनत और शतक की पारी से इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत, जो रूट और जैक क्रॉली ने संभाली पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। बेन डकेट और ओली पोप बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। डकेट और पोप दोनों शून्य पर आउट हुए, जिससे इंग्लैंड की टीम पर शुरुआती दबाव बन गया। इस कठिन स्थिति में जैक क्रॉली और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को मजबूती दी। क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन बनाए और शानदार खेल का परिचय दिया। इसके बाद रूट और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। ब्रूक ने 33 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
![]()
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 40वां शतक जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 12 चौके लगाए और एशेज में 400 या उससे अधिक चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनकर इतिहास रचा।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। पहले दिन उन्होंने 6 विकेट झटके और टीम को कई बार मुश्किल में डाला। यह सीरीज में दूसरी बार है जब स्टार्क ने पांच या उससे अधिक विकेट लिए। उनके अलावा माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। यह पांच मैचों की एशेज सीरीज है, जिसमें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।











