AUS vs ENG: सिडनी में खेला जाएगा एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, भारत में लाइव कैसे देखें

AUS vs ENG: सिडनी में खेला जाएगा एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, भारत में लाइव कैसे देखें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। शुरुआती तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही ऐतिहासिक एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला इस साल चार जनवरी 2026 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास पहले से ही 3-1 की अजेय बढ़त है और यह मैच केवल औपचारिकता मात्र माना जा रहा है। हालांकि, इंग्लैंड की टीम पिछला चौथा मुकाबला चार विकेट से जीतने में सफल रही थी। इस जीत ने इंग्लैंड के लिए हौसला बढ़ाया है और पांचवें मैच में टीम सीरीज का सुखद अंत करने की कोशिश करेगी।

मैच का समय और भारत में लाइव प्रसारण

पांचवां टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इसके आधे घंटे पहले आयोजित किया जाएगा। भारत में क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल या टैबलेट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए उपयोगकर्ताओं को अपने फोन में ऐप डाउनलोड करना होगा और लॉगिन करके मैच का आनंद लेना होगा।

इंग्लैंड टीम की स्थिति

हालांकि इंग्लैंड पहले ही सीरीज हार चुका है, लेकिन पांचवें टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज का सम्मानजनक समापन करना चाहता है। इंग्लैंड की टीम ने पिछले मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एकजुटता का अभाव दिखाया। विशेषकर चौथे टेस्ट में जोश टंग इंग्लैंड के लिए हीरो साबित हुए थे। टंग ने कुल 7 विकेट लेकर टीम को मुकाबला जीताने में मदद की और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 2011 के बाद पहला टेस्ट मुकाबला जीता।

दोनों टीमों का स्कॉड 

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, मैथ्यू पोट्स, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेब्स्टर।

Leave a comment