अयोध्या–प्रयागराज के लिए माघ मेला 2026 विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

अयोध्या / प्रयागराज, 2 जनवरी: माघ मेले के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने अयोध्या और प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ये ट्रेनें मुख्य स्नान तिथियों पर चलेंगी, ताकि माघ मेला आने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

अयोध्या से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें 2, 14, 17, 22 और 31 जनवरी तथा 14 फरवरी को निर्धारित समय पर रवाना होंगी।

प्रयागराज से अयोध्या लौटने वाली ट्रेनें 3, 14, 15, 18 और 23 जनवरी को संचालित की जाएंगी। यात्री अपने टिकट और प्लेटफॉर्म जानकारी पहले से जांच लें, क्योंकि मेला के दौरान भीड़ अधिक रहने की संभावना है।

Leave a comment