बहराइच (कैसरगंज) - उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक का एक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक तीन साल के बच्चे को भेड़िये ने मां की गोद से उठाकर गन्ने के खेत की ओर ले गया।
घटना मंझारा तौकली झाला गांव में उस समय हुई, जब बच्चा अपने घर के आंगन में मां के सामने खेल रहा था। अचानक भेड़िया दबे पांव आया और बच्चे को जबड़े में पकड़कर बाहर ले गया। परिजन और आस-पास के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसका पीछा किया, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया और बच्चे को वहाँ ले गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग तथा पुलिस को सूचित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम और ग्रामीण घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक बच्चे या भेड़िये का कोई सुराग नहीं मिला है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भेड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। यह घटना बहराइच के उन कई मामलों में से एक है जहाँ भेड़िये अब तक मनुष्यों पर हमला कर चुके हैं और कई घटनाओं में बच्चों के साथ गंभीर हादसे भी हो चुके हैं।










