मुन्‍ना भैया की बीवी माधुरी: ईशा तलवार का सलमान खान से है खास कनेक्शन

लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्‍ना भैया की पत्नी माधुरी का किरदार निभा रही ईशा तलवार का बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से खास कनेक्शन है। जानिए उनके रिश्ते
मुन्‍ना भैया की बीवी माधुरी: ईशा तलवार का सलमान खान से है खास कनेक्शन

OTT की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में मुन्‍ना भैया की पत्नी माधुरी का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार इन दिनों सुर्खियों में हैं। ईशा का जन्म 22 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ था और इस साल उन्होंने 38वां जन्मदिन मनाया। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: ‘मिर्जापुर’ के मुन्‍ना भैया को आप याद ही होंगे। OTT की इस सुपरहिट वेब सीरीज में उनकी पत्नी माधुरी का किरदार निभाने वालीं ईशा तलवार का 22 दिसंबर को जन्मदिन है। मुंबई में 1987 में जन्मीं ईशा, जिसे फैंस प्यार से ‘माधुरी भाभी’ भी कहते हैं, इस साल 38 साल की हो गई हैं। अपने करियर में ईशा अब तक 30 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इन दिनों कुणाल खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आ रही हैं। 

इसके अलावा वह ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ सीरीज और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईशा का बॉलीवुड में सलमान खान से भी एक कनेक्शन है और उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ भी काम किया है।

एक्टिंग करियर की शुरुआत

ईशा तलवार ने अपने करियर की शुरुआत केवल 13 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 2000 में फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके लीड रोल में अनिल कपूर और ऐश्‍वर्या राय थीं, जबकि ईशा ने प्रीति यानी ऐश्‍वर्या की छोटी बहन का किरदार निभाया। बाद में साउथ सिनेमा में उनकी पहचान बनी ‘थट्टाथिन मरायथु’ से, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का मलयालम SIIMA अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘गुंडे जारी गैलन्थयिंडे’, ‘बैंगलोर डेज’, और ‘मैंने प्यार किया’ जैसी साउथ फिल्में भी कीं।

मुन्‍ना भैया की बीवी माधुरी: ईशा तलवार का सलमान खान से है खास कनेक्शन

फिल्मी परिवार और सलमान खान से कनेक्शन

ईशा तलवार का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनके पिता विनोद तलवार डायरेक्टर हैं और मां सुमन हैं। पिता की कनेक्शन के चलते ईशा का सलमान खान से भी संबंध रहा। उनके पिता ने सलमान की फिल्म ‘वांटेड’ और अनिल कपूर की ‘पुकार’ जैसी फिल्मों में काम किया। ईशा का भाई विकास तलवार भी प्रोड्यूसर हैं, जो ‘लव हॉस्टल’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

मुंबई में जन्मी ईशा ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने 2004 में टेरेंस लुईस के डांस स्कूल में बैले, जैज़, हिप-हॉप और साल्सा जैसी डांस फॉर्म सीखीं। बाद में ईशा डांस स्टूडियो में ट्यूटर भी बनीं। ईशा तलवार अगस्त 2025 में चर्चा में आईं, जब उन्होंने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर ऑडिशन के दौरान अजीब डिमांड करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में रोने वाला सीन करने को कहा गया था, जिससे उनका आत्मविश्वास डगमगा गया। ईशा ने यह घटना साझा कर नए कलाकारों को इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की सीख देने की कोशिश की।

ईशा तलवार ने अब तक ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘ट्यूबलाइट’, ‘कालाकांडी’, ‘आर्टिकल 15’, ‘रोम रोम में’, ‘कामयाब’, ‘गिन्नी वेड्स सनी’, ‘शर्माजी नमकीन’, ‘ईला’, और ‘कौशलजी वर्सेस कौशल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वेब सीरीज में उनकी शुरुआत 2019 की ‘होम स्वीट होम’ से हुई। इसके बाद वह ‘परछाई’, ‘स्वाहा’, ‘मिर्जापुर’, ‘रोज रोज’, ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’, ‘चमक’, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ और हाल ही में कुणाल खेमू की ‘सिंगल पापा’ में नजर आईं।

Leave a comment