बाजार गिरावट में भी HAL ने कायम रखा मजबूत प्रदर्शन, लंबी अवधि में अपसाइड

बाजार गिरावट के बावजूद HAL के शेयर ने मजबूती दिखाई। Q3FY26 में आय और मुनाफा बढ़ा, ऑर्डर बुक मजबूत, विशेषज्ञों ने BUY रेटिंग जारी रखी।

गिरते बाजार के बीच HAL का शेयर 2% बढ़ा। Q3FY26 में आय 7,700 करोड़ और नेट प्रॉफिट 1,850 करोड़ रुपये दर्ज। मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती मांग के कारण ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग बरकरार रखी।

Defence Stock: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में आईटी और मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली का असर देखने को मिला। कारोबार के शुरुआती सेशन में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया, लेकिन इसी गिरावट के बीच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों ने मजबूती दिखाई। शुरुआती सेशन में HAL का शेयर करीब 2 प्रतिशत बढ़ गया। इसका कारण कंपनी के तिमाही नतीजे (Q3FY26) और मजबूत ऑर्डर बुक को माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि HAL के शेयर में अभी भी लंबी अवधि के लिए अपसाइड मौजूद है। कई ब्रोकरेज हाउस ने इसे खरीदारी (BUY) के लिए सुझाया है और 32-40 प्रतिशत तक का संभावित टारगेट दिया है।

HAL के तिमाही नतीजे

HAL ने Q3FY26 में कुल आय 7,700 करोड़ रुपये दर्ज की, जो सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी का EBITDA 1,870 करोड़ रुपये रहा, जो 11.2 प्रतिशत YoY वृद्धि दर्शाता है। मार्जिन 24.3 प्रतिशत रहा। नेट प्रॉफिट (PAT) 1,850 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म Antique Stock Broking ने HAL पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए 5,841 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वर्तमान भाव 4,159 रुपये के हिसाब से यह 40 प्रतिशत तक के अपसाइड का संकेत देता है।

मोतीलाल ओसवाल ने भी HAL पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और 5,500 रुपये का टारगेट तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की Q3FY26 की प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रही और भविष्य में ऑर्डर बुक और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता से और ग्रोथ मिलने की संभावना है।

ऑर्डर बुक और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता

HAL के पास वर्तमान में लगभग 2.3 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है। इसमें लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Tejas Mk1A के लिए ऑर्डर शामिल हैं। FY25-28 के बीच GE 404 इंजन की सप्लाई सामान्य होने से Tejas Mk1A की डिलीवरी में मदद मिलेगी।

इसके अलावा HAL के पास AMCA प्रोजेक्ट और SJ-100 विमान बनाने के समझौते भी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि कंपनी अगले 10-11 वर्षों तक फुली बुक्ड है और उसके लिए प्रोजेक्ट्स का समय पर execution सबसे अहम होगा।

ब्रोकरेज के अनुमान

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने FY28 का टारगेट 4,800 रुपये रखा है, जो पहले 5,800 रुपये था। उन्होंने मल्टीपल 38x से घटाकर 30x कर दिया है। ICICI Securities ने HAL पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट 5,300 रुपये रखा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि HAL का भविष्य मजबूत है क्योंकि भारत अपनी रक्षा क्षमता बढ़ा रहा है। पुराने उपकरण बदलने और वैश्विक तनाव के चलते लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर लगातार बढ़ रहे हैं।

FY26-28 के बीच HAL की आय 22 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की संभावना है। EBITDA मार्जिन FY26, FY27 और FY28 में क्रमशः 29.1%, 28.0% और 26.8% रहने का अनुमान है। RoE और RoCE FY28 तक 21.6% और 22.1% तक पहुंच सकते हैं।

संभावित जोखिम और चुनौतियां

ब्रोकरेज का कहना है कि HAL के सामने कुछ जोखिम भी हैं। इनमें बड़े ऑर्डर के अंतिम रूप लेने में देरी, Tejas Mk1A के लिए इंजन की डिलीवरी में बाधा, रक्षा मंत्रालय से भुगतान में देरी और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी शामिल हैं। हालांकि, बाजार में इन चिंताओं का असर पहले ही शेयर की कीमत में शामिल माना जा रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर Tejas Mk1A की डिलीवरी समय पर होती है और नए ऑर्डर मिलते हैं, तो शेयर में फिर तेजी देखी जा सकती है। AMCA कार्यक्रम से HAL को बाहर किए जाने की खबर का भी कंपनी के मध्यम अवधि के भविष्य पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

HAL Share Price की हालिया चाल

शुक्रवार को HAL का शेयर BSE पर 4,199.80 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक स्टॉक ने 2 प्रतिशत से अधिक उछाल दिखाया और 4,260 का हाई तथा 4,156 का लो बनाया।

कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 5,166 और लो 3,046 रुपये रहा है। पिछले एक साल में HAL के शेयर में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़त हुई है। दो साल में रिटर्न 45 प्रतिशत और तीन साल में करीब 250 प्रतिशत रहा है।

Leave a comment