BAN vs SA 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल जल्दी हुआ खत्म, बांग्लादेश की टीम 106 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका को मिली 34 रन की बढ़त

पहले दिन का खेल जल्दी हुआ खत्म, बांग्लादेश की टीम 106 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका को मिली 34 रन की बढ़त, इंडिया हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हरियाणा न्यूज़

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम महज 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने छह विकेट गंवाकर 140 रन बना लिए हैं और 34 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली।

स्पोर्ट्स न्यूज़:  बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्टूबर (सोमवार) को ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले दिन का खेल बांग्लादेश के लिए काफी कठिन रहा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए गलत साबित हुआ। पूरी टीम महज 106 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी

BAN vs SA 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल जल्दी हुआ खत्म, बांग्लादेश की टीम 106 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका को मिली 34 रन की बढ़त

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां ओपनर शादमान इस्लाम ने केवल 4 गेंदों पर बिना खाता खोले वियान मुल्डर की गेंद पर एडेन मार्कराम को कैच थमा दिया। इसके बाद मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल होसैन शांतो भी जल्दी आउट हुए, जिससे बांग्लादेश के शीर्ष क्रम की यह असफलता साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी का परिणाम थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 का स्कोर बना लिया था, जिससे उन्हें 34 रनों की बढ़त मिल चुकी हैं।

महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (11 रन) और विकेटकीपर लिटन दास (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। बांग्लादेश की पारी को तहस-नहस करने में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा। कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए। खासतौर पर मुल्डर ने पहले तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बनाई बढ़त

BAN vs SA 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल जल्दी हुआ खत्म, बांग्लादेश की टीम 106 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका को मिली 34 रन की बढ़त

साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत भी साधारण रही। कप्तान एडेन मार्कराम सिर्फ 6 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने। इसके बाद टोनी डि ज़ोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ साझेदारी की, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। डि ज़ोर्जी ने 72 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 27 गेंदों पर 23 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की पारी को एक ओर से तैजुल इस्लाम ने तोड़ा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 ओवरों में 49 रन देकर 5 विकेट लिए। तैजुल ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की टीम पर दबाव बनाए रखा।

साउथ अफ्रीका के अन्य प्रमुख बल्लेबाज रयान रिकलटन (27 रन) और डेविड बेडिंघम (11 रन) भी तैजुल की गेंदबाजी का शिकार बने। मैच का अहम मोड़ तब आया जब तैजुल ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर 99/5 हो गया। हालांकि, काइल वेर्रेनी और वियान मुल्डर ने पारी को संभालते हुए दिन का अंत बिना किसी और नुकसान के किया। वेर्रेनी 18* और मुल्डर 17* रन बनाकर नाबाद हैं।

बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। उनके 5 विकेट ने बांग्लादेश को मैच में बनाए रखा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 140/6 के स्कोर पर है और उनके पास 34 रनों की बढ़त हैं।

 

Leave a comment