Bangladesh Mashrafe Mortaza: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा और अराजकता, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग, जानें क्या थी वजह?

Bangladesh Mashrafe Mortaza: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा और अराजकता, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग, जानें क्या थी वजह?बांग्लादेश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही देश भी छोड़ दिया। शेख हसीना के इस फैसले के बाद से बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता का माहौल बना हुआ हैं। इसी बीच बांग्लादेश में पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मशरफे मुर्ताजा के घर में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ मचा दी और घर को भी जला दिया। मशरफे को शेख हसीना के बेहद करीबी बताया गया है।

Bangladesh: शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के बाद अपने देश (Bangladesh) को भी अलविदा कह दिया था। बांग्लादेश में हिंसा का माहौल शेख हसीना के फैसले के बाद से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बांग्लादेश की क्रिकेट टीम (cricket team) के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्ताजा के घर में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ मचा कर घर को जला दिया।

Bangladesh Mashrafe Mortaza: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा और अराजकता, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग, जानें क्या थी वजह?

शेख हसीना का बताया गया करीबी

जानकारी के अनुसार मशरफे को शेख हसीना के बेहद करीबी बताया गया है, जो विरोध और हंगामे के बीच इस्तीफा देकर आनन-फानन में बांग्लादेश छोड़कर लंदन की उड़ान भर चुकी हैं।

बता दें कि मुर्तजा खुलना डिवीजन में नरैल-2 चुनावी क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं, बांग्लादेश में इस साल की शुरुआत में हुए चुनावों के दौरान उन्होंने अवामी लीग के रूप में लगातार 2 बार सीट जीती थी। बांग्लादेश की मीडिया ने जानकारी दी की उनके घर पर प्रदर्शकारियों ने हमला किया है।

Bangladesh Mashrafe Mortaza: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा और अराजकता, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग, जानें क्या थी वजह?

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान का जलाया घर

मिली जानकारी के अनुसार, जब शेख हसीना छात्रों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर चली गईं। उसके बाद प्रदर्शकारियों ने बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर पर धावा बोल दिया और उनके घर को आग से जला दिया।

Bangladesh Mashrafe Mortaza: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा और अराजकता, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग, जानें क्या थी वजह?

क्रिकेट से रिटायर होने के बाद मशरफे साल 2018 में राजनीति में आए और शेख हसीना की (Awami League) पार्टी में शामिल हुए थे। फिर उन्होंने नरैल -2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में जीत प्राप्त की थी।

पूर्व कप्तान का क्रिकेट करियर

मशरफे ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान, बांग्लादेश की कप्तानी 117 मैचों में की थी, जो उनके देश के लिए सबसे अधिक है। इसके अलावा उन्होंने 390 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और 36 टेस्ट, 220 वनडे व 54 टी20 मैच खेले। उन्होंने गेंदबाजी में 78 विकेट और बल्लेबाजी में 797 रन बनाए थे। वनडे मैचों में उन्होंने 1787 रन और 270 विकेट लिए थे, और टी20 में उन्होंने 42 विकेट और 377 रन बनाए।

 

Leave a comment