Bangladesh Atteck Hindu Temple: बीती रात भी बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के लिए भयानक सपने की तरह ही गुजरी, हर तरफ तांडव मचता रहा, और निशाने पर रहा ह

बांग्लादेश में शुरू हुआ हिंदुओं पर अत्याचार, मंदिरों में तोड़-फोड़ और हिंदू नेताओं की हत्या, जानिए क्या है हालात? बांग्लादेश वोइलेंस न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

बीती रात भी बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के लिए भयानक सपने की तरह ही गुजरी, हर तरफ तांडव मचता रहा, और निशाने पर रहा हिन्दू समाज .

उपद्रवियों ने चुन चुन कर टारगेट कर कर के हिन्दुओं को निशाना बनाया, उनका कार्ल किया वर्षों पुराने जगरनाथ मंदिर में घुस कर पुजारियों के साथ और भगवन की प्रतिमाओं के साथ कल जो हुआ उसे मानव कृत नहीं कहा जा सकता, यह पूरी तरह से दानव कृत था .

subkuz.com ki हमारी टीम वहां है और सभी ख़बरें अपडेट करती रहेगी, 

Bangladesh Atteck Hindu Temple: बांग्लादेश में शुरू हुआ हिंदुओं पर अत्याचार, मंदिरों में तोड़-फोड़ और हिंदू नेताओं की हत्या, जानिए क्या है हालात?

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ और नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं। इस्कॉन मंदिर पर हमला करके उसे पूरी तरह जला दिया गया। वहीं कुछ हिंदू नेताओं की हत्या की खबर भी सामने आ रही हैं।

Bangladesh Atteck Hindu Temple:  बीती रात भी बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के लिए भयानक सपने की तरह ही गुजरी, हर तरफ तांडव मचता रहा, और निशाने पर रहा ह

नई दिल्ली: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ जाने के बाद हिंदुओं पर अत्याचार शुरू हो गया है। बांग्लादेश में जगह-जगह पर हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ और समुदाय के लोगों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुओं के घरों, इस्कॉन और काली मंदिर पर हमले किए गए हैं, जिसके कारण  हिंदुओं को जान बचानकर छिपना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सेना ने हिंदू परिवारों, मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

दो हिन्दू नेताओं की दर्दनाक हत्या

Bangladesh Atteck Hindu Temple:  बीती रात भी बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के लिए भयानक सपने की तरह ही गुजरी, हर तरफ तांडव मचता रहा, और निशाने पर रहा ह

बांग्लादेश में हिंसक उपद्रवियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर हमला करते हुए अल्पसंख्यक नेताओं को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं राजधानी ढाका में स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में ही जोरदार तोड़फोड़ की गई है। इस हादसे में दो हिंदू पार्षदों की हत्या की खबर सामने आई है। वहीं रंगपुर जिले में अवामी लीग के हराधन रॉय की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक हराधन रॉय को उपद्रवियों ने पीट-पीटकर मार डाला।

इस्कॉन मंदिर में हुई तोड़-फोड़

Bangladesh Atteck Hindu Temple:  बीती रात भी बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के लिए भयानक सपने की तरह ही गुजरी, हर तरफ तांडव मचता रहा, और निशाने पर रहा ह

हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की काजल कुमारी देबनाथ ने मीडिया को बताया है कि देश में फैले तनाव के बीच हिन्दू समुदाय बहुत डरा हुआ है। युधिष्ठिर गोविन्द दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला करके मूर्तियों को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान मंदिर में मौजूद तीन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक मेहरपुर (खुलना डिवीजन) में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियों को एक साथ जला दिया गया हैं।

 

Leave a comment