Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में फ़ाइनल में की धमाकेदार एंट्री,फ़ाइनल में एंट्री

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री 

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत के साथ जेवलिन थ्रो के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ले ली है। बता दें कि नीरज लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के करीब पहुंच चूकें हैं।

Neeraj Chopra: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार शुरुआत हुई है। उन्‍होंने ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर थ्रो कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अपने इस पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। उनका यह ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ था। जिसमें उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है। इसी क्रम में फाइनल मैच अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा।

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

पहले ही थ्रो में फ़ाइनल में मारी एंट्री

आपको बरता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वालिफिकेशन राउंड की शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने पहले ही थ्रो में 89.34 का थ्रो मारकर फाइनल में एंट्री की है। फ़िलहाल वह अ पने ग्रुप में टॉप लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

ऐसे में अब नीरज की नजर लगातार दूसरे गोल्‍ड मेडल पर टिकी हुई है। इससे पहले उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। उस समय गोल्ड मेडल जितने वाले नीरज चोपड़ा इकलौते भारतीय थे।

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

नीरज का इस सीजन का बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 के क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका बेस्ट थ्रो रहा है। इससे पहले, उनका बेस्ट थ्रो 88.36 मीटर था, जो उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2024 में किया था।

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

उनके साथ ही क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे भारतीय खिलाड़ी किशोर जेना का बेस्ट थ्रो 80.73 मीटर रहा, जो फाइनल के लिए आवश्यक मानक से कम था। इस प्रदर्शन के कारण वे फाइनल में जगह नहीं बना सके।

जेवलिन थ्रो के इस सीजन में 7 एथलीट फ़ाइनल में

जानकारी के अनुसार, फाइनल में जगह बनाने के लिए कम से कम 12 एथलीटों को क्वालीफाई करना होता है। जिनमें से क्वालीफिकेशन राउंड में 84 मीटर का मार्क पार करने वाले 7 एथलीट सीधे फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। इन 7 एथलीटों के बाद बेस्ट थ्रो करने वाले 5 एथलीटों को फाइनल में प्रवेश मिलेगा।

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो के पहले प्रयास में की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो करके न केवल फाइनल में जगह बनाई, बल्कि सीजन का अपना बेस्ट थ्रो भी किया। अब फाइनल में 8 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

 

Leave a comment