BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए इसके आवेदन की प्रक्रिया और आयु सीमा

BEL Recruitment 2025 के तहत इंजीनियर पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जानें आवेदन की प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के कुल 137 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक बेहतरीन अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

एजुकेशन डेस्क: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 137 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती 

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए इसके आवेदन की प्रक्रिया और आयु सीमा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 137 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अभियान के तहत ट्रेनी इंजीनियर-I के 67 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 70 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती बेंगलुरु के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (PDIC) और CoE (Centre of Excellence) में की जाएगी।

भर्ती के लिए आयु सीमा और जरुरी तारीख 

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए इसके आवेदन की प्रक्रिया और आयु सीमा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 137 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं।
* ट्रेनी इंजीनियर-I: अधिकतम आयु 28 वर्ष
* प्रोजेक्ट इंजीनियर-I: अधिकतम आयु 32 वर्ष
* आरक्षित वर्ग: नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
* नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 5 फरवरी 2025
* ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 फरवरी 2025
* ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025

इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन 

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए इसके आवेदन की प्रक्रिया और आयु सीमा

स्टेप 1: BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "करियर" सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (PDIC, बेंगलुरु) भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
स्टेप 5: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6: आवेदन सबमिट करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। इसे सुरक्षित रखें।
स्टेप 7: भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a comment