भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2025: टीम इंडिया का एलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई वापसी

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयन में ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, जानिए
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2025: टीम इंडिया का एलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। वहीं जितेश शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच खेली जाएगी। इस टीम को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि यही स्क्वॉड आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संभावित टीम भी है।

टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी ने सभी का ध्यान खींचा है। इसके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उनके नेतृत्व में युवा टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2025: टीम इंडिया का एलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

ईशान किशन की वापसी को उनके हालिया घरेलू प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए झारखंड को चैंपियन बनाया और टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग क्षमता टीम इंडिया को मजबूती देती है।

Leave a comment