भारती सिंह के कमेंट पर मचा बवाल: आयशा खान को लेकर कही बात पर ट्रोल हुईं कॉमेडियन

भारती सिंह के कमेंट पर मचा बवाल: आयशा खान को लेकर कही बात पर ट्रोल हुईं कॉमेडियन

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बावजूद वह लगातार काम कर रही हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ को होस्ट कर रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में भारती ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में प्रसारित हुए रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ के एक एपिसोड में भारती ने अभिनेत्री आयशा खान को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तिजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो क्लिप वायरल होते ही भारती को जमकर ट्रोल किया जाने लगा और कई लोगों ने इस टिप्पणी को बॉडी शेमिंग करार दिया।

शो में क्या हुआ था?

‘लॉफ्टर शेफ’ के हालिया एपिसोड में अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की पूरी टीम के साथ शो में पहुंचे थे। शो का माहौल हल्का-फुल्का और मस्ती से भरा हुआ था। इसी दौरान भारती सिंह ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस आयशा खान पर टिप्पणी करते हुए कहा, जब सारी हीरोइन आईं ना, मुझे आयशा को देखकर लगा कृष्णा फिर से आ गया।

यह सुनते ही सेट पर मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन कैमरे में साफ देखा गया कि आयशा इस टिप्पणी से असहज हो गईं। बाद में भारती ने बात संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि वह आयशा की लंबाई की बात कर रही थीं, क्योंकि वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की तरह लंबी हैं।

आयशा खान की असहज प्रतिक्रिया

इस कमेंट के बाद आयशा खान का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वह थोड़ी हैरान और असहज नजर आईं। कैमरे में यह भी दिखा कि उन्होंने अपने पेट को हाथ से ढकने की कोशिश की और कपिल शर्मा की ओर बढ़ गईं। कपिल शर्मा ने मजाक में भारती से पूछा कि यह तारीफ थी या कुछ और, जबकि शो में मौजूद अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने भी भारती से कहा कि उन्हें ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए था।

इसके जवाब में भारती ने माहौल को हल्का करने के लिए कहा, “माफ करें, मैं प्रेग्नेंट हूं।” हालांकि यह सफाई सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आई।इस एपिसोड की क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारती सिंह की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि भारती अक्सर मजाक के नाम पर लोगों की पर्सनल अपीयरेंस पर टिप्पणी कर देती हैं, जो सही नहीं है।

  • एक यूजर ने लिखा, यह मजाक नहीं, सीधी-सीधी बॉडी शेमिंग है। आयशा बिल्कुल भी मोटी नहीं हैं।
  • दूसरे ने कहा, मुझे आयशा के लिए बुरा लगा। यह बिल्कुल फनी नहीं था।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भारती शो में पुरुष और महिला दोनों कंटेस्टेंट्स के साथ इस तरह के कमेंट करती रहती हैं, जो कॉमेडी की सीमाओं को पार करता है। यह पहली बार नहीं है जब भारती सिंह अपने कमेंट्स को लेकर आलोचनाओं में आई हों। इससे पहले भी उनके कुछ जोक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है।

Leave a comment