भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगी स्वदेशी अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’, समंदर में निगरानी और सुरक्षा होगी और मजबूत

भारतीय नौसेना में जल्द सेवा शुरू करेगी स्वदेशी अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’। यह बोट समुद्र में निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी। जानें तकनीकी खासियतें और महत्व।
भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगी स्वदेशी अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’, समंदर में निगरानी और सुरक्षा होगी और मजबूत

भारत की समुद्री सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’ को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है, जो ऑटोनमस सर्वे वेसल (Autonomous Surface Vessel) की श्रेणी में आती है। 

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में जल्द ही अनमैन्ड बोट यानी ऑटोनमस सर्वे वेसल ‘मातंगी’ शामिल होने जा रही है, जिससे नौसेना की निगरानी और माइंस क्लियरेंस क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। फिलहाल चार बोट नौसेना को सौंपे जाने की प्रक्रिया में हैं और कुल 12 ऐसी स्वदेशी बोट तैयार की जा रही हैं। इनमें से दो बोट इंडियन आर्मी को भी दी जाएंगी। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी ये बोट भारतीय रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेंगी।

इन अनमैन्ड बोट का निर्माण स्वदेशी कंपनी सागर डिफेंस कर रही है। कंपनी के फाउंडर निकुंज ने बताया कि सभी 12 बोट अलग-अलग चरणों में तैयार की जा रही हैं और चार बोट फिलहाल इंडक्शन फेज में हैं। ये बोट 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और इन्हें सैटेलाइट के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। इनमें गन भी लगी होगी और लॉइटरिंग एम्युनिशन लगाने की भी क्षमता होगी।

12 अनमैन्ड बोट का निर्माण, 4 जल्द होंगी शामिल

जानकारी के अनुसार, कुल 12 अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’ बनाई जा रही हैं, जिनमें से 4 बोट फिलहाल इंडक्शन फेज में हैं और जल्द ही भारतीय नौसेना को सौंप दी जाएंगी। इनमें से 2 बोट भारतीय सेना को भी दी जाएंगी, जिससे तटीय और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। यह पहली बार है जब भारत में इतनी उन्नत ऑटोनमस समुद्री बोट का स्वदेशी निर्माण किया गया है।

‘मातंगी’ अनमैन्ड बोट की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज रफ्तार और पूरी तरह रिमोट ऑपरेशन क्षमता है। यह बोट 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है और इसे सैटेलाइट कम्युनिकेशन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, रियल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन और उच्च क्षमता वाले सेंसर लगाए गए हैं, जिससे यह समुद्र में लंबे समय तक बिना मानव हस्तक्षेप के काम कर सकती है।

भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगी स्वदेशी अनमैन्ड बोट ‘मातंगी’, समंदर में निगरानी और सुरक्षा होगी और मजबूत

माइंस क्लीयरेंस और निगरानी में होगी क्रांतिकारी बढ़त

‘मातंगी’ का इस्तेमाल मुख्य रूप से समुद्री निगरानी (Maritime Surveillance), पेट्रोलिंग और माइंस क्लीयरेंस के लिए किया जाएगा। दुश्मन द्वारा बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों (Naval Mines) का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना नौसेना के लिए एक बेहद जोखिम भरा काम होता है। इस अनमैन्ड बोट के आने से यह काम बिना किसी मानव जोखिम के किया जा सकेगा, जिससे जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

‘मातंगी’ को विशेषज्ञ “पानी का ड्रोन” भी कह रहे हैं। इसमें स्वॉर्म टेक्नोलॉजी (Swarm Technology) का उपयोग किया गया है, ठीक उसी तरह जैसे आसमान में ड्रोन झुंड बनाकर ऑपरेट होते हैं। इसका मतलब यह है कि कई मातंगी बोट एक साथ नेटवर्क के जरिए जुड़कर मिशन को अंजाम दे सकती हैं। अगर मिशन कंट्रोल स्टेशन या कंट्रोल बोट किसी कारणवश क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो स्वॉर्म नेटवर्क से जुड़ी कोई दूसरी बोट अपने आप मिशन कंट्रोल की भूमिका संभाल लेती है और सभी बोट मिलकर तय मिशन को पूरा करती हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस, टकराव से खुद बचेगी

इस बोट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम लगाया गया है। जब यह पेट्रोलिंग पर होती है और सामने कोई अन्य बोट, फिशिंग वेसल या कोई बाधा आती है, तो यह अपने आप दाएं-बाएं मुड़कर टकराव से बच जाती है। यह तकनीक इसे पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है। इसके जरिए नौसेना को लाइव वीडियो फीड और रियल-टाइम डेटा लगातार मिलता रहेगा, जिससे समुद्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।

निगरानी के अलावा ‘मातंगी’ पूरी तरह से कॉम्बैट रोल निभाने में भी सक्षम है। इसमें गन और लॉइटरिंग एम्युनिशन (Loitering Munition) जैसे हथियार भी लगाए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे दुश्मन के नजदीक भेजकर दूर से ही सटीक हमला किया जा सकता है। इससे नौसेना की स्ट्राइक क्षमता में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी।

Leave a comment