साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे: मोबाइल यूजर्स इन सावधानियों का रखें ध्यान

सरकार ने मोबाइल और सिम यूजर्स के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। IMEI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर 3 साल तक जेल और 50 लाख तक जुर्माना.
साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे: मोबाइल यूजर्स इन सावधानियों का रखें ध्यान

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल और सिम यूजर्स के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। अब किसी सिम या IMEI नंबर का गलत इस्तेमाल होने पर सिम मालिक और यूजर दोनों जिम्मेदार होंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

Cyber Fraud Rules India: भारत में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने मोबाइल और सिम यूजर्स के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. अब किसी सिम या IMEI नंबर का गलत इस्तेमाल होने पर सिर्फ उस व्यक्ति ही नहीं, बल्कि सिम मालिक भी जिम्मेदार होगा. नई गाइडलाइंस के अनुसार सभी मोबाइल फोन, मॉड्यूल, मॉडम और सिम बॉक्स का IMEI नंबर Device Setu पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, ताकि डिजिटल सुरक्षा और यूजर्स की प्राइवेसी सुनिश्चित हो सके.

साइबर फ्रॉड में सख्ती

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि अगर किसी के नाम पर रजिस्टर सिम का गलत इस्तेमाल होता है तो सिर्फ उस व्यक्ति ही नहीं, बल्कि सिम मालिक भी जिम्मेदार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी यूजर के सिम से फ्रॉड या गैरकानूनी गतिविधि होने पर उस यूजर को भी कानूनी तौर पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विभाग ने लोगों को सचेत किया है कि सिम किसी और को देने से पहले सावधानी बरतें। अगर कोई दूसरा व्यक्ति सिम का गलत इस्तेमाल करता है, तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस कदम का मकसद साइबर फ्रॉड पर नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाना है।

साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे: मोबाइल यूजर्स इन सावधानियों का रखें ध्यान

किन मामलों में रहे अलर्ट

दूरसंचार विभाग ने छेड़छाड़ किए गए IMEI नंबर वाले मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल करने, ऐसे डिवाइस खरीदने या फर्जी दस्तावेज से सिम लेने वाले यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी बदलने वाले ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब भारत में बनने वाले हर मोबाइल फोन, मॉड्यूल, मॉडम और सिम बॉक्स का IMEI नंबर Device Setu (ICDR) पोर्टल पर पहली बिक्री, टेस्टिंग या रिसर्च से पहले रजिस्टर करना अनिवार्य कर दिया गया है। विदेशी डिवाइस का IMEI नंबर भी इसी तरह रजिस्टर करना होगा।

कानून में सजा और जुर्माना

कानून के तहत टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर (IMEI) को बदलने या छेड़छाड़ करने पर तीन साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। IMEI बदलने वाले उपकरणों का निर्माण, इस्तेमाल और रखने पर भी पूरी तरह पाबंदी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले यूजर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल धोखाधड़ी को रोकना और मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a comment