SMAT 2025: अभिषेक शर्मा का तूफान, बंगाल को किया पराजित, रिंकू सिंह की पारी भी यूपी को नहीं दिला सकी जीत

SMAT 2025 में अभिषेक शर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर यूपी ने बंगाल को हराया। रिंकू सिंह की शानदार पारी भी यूपी की जीत के लिए काफी नहीं साबित हुई।
SMAT 2025: अभिषेक शर्मा का तूफान, बंगाल को  किया पराजित, रिंकू सिंह की पारी भी यूपी को नहीं दिला सकी जीत

टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बंगाल को पराजित कर दिया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 58 गेंदों में 148 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 छक्के लगाए। इ

स्पोर्ट्स न्यूज़: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 (SMAT 2025) में रविवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी और ईशान किशन के धमाकेदार शतक की। जहां अभिषेक के तूफान में पंजाब ने बंगाल को 112 रन से करारी शिकस्त दी, वहीं ईशान किशन के शतक की बदौलत झारखंड ने त्रिपुरा को आठ विकेट से हरा दिया। दूसरी ओर, रिंकू सिंह की बेहतरीन पारी के बावजूद उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

अभिषेक शर्मा की 58 गेंदों में 148 रन की ऐतिहासिक पारी

टी-20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में बंगाल के खिलाफ ऐसा तूफान मचाया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। पंजाब की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने मात्र 58 गेंदों में 148 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 16 छक्के और कई शानदार चौके शामिल रहे।

अभिषेक की इस पारी के दम पर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सबसे बड़े टीम स्कोर में शामिल हो गया। इसके जवाब में मजबूत बल्लेबाजी क्रम वाली बंगाल की टीम 9 विकेट पर 198 रन ही बना सकी और 112 रन से मुकाबला हार गई।

SMAT 2025: अभिषेक शर्मा का तूफान, बंगाल को  किया पराजित, रिंकू सिंह की पारी भी यूपी को नहीं दिला सकी जीत

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस प्रारूप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज जबकि भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने शुरुआती 12 गेंदों में एक भी डॉट बॉल नहीं खेली और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। हालांकि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड अब भी साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन अभिषेक की पारी घरेलू क्रिकेट इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में शामिल हो गई है।

इस मैच में अभिषेक ने एक पारी में 16 छक्के लगाए, जिससे वह एक भारतीय द्वारा टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पुनीत बिष्ट हैं, जिन्होंने एक मैच में 17 छक्के लगाए थे। बंगाल की ओर से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने अकेले संघर्ष करते हुए 66 गेंदों में 130 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

ईशान किशन के शतक से झारखंड की दमदार जीत

एलिट ग्रुप डी के अहम मुकाबले में झारखंड ने ईशान किशन के शानदार शतक की बदौलत त्रिपुरा को आठ विकेट से मात दी। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में ईशान किशन ने 50 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। 

उनके साथ विराट सिंह ने भी 40 गेंदों पर 53 रनों की उपयोगी पारी खेली। झारखंड की टीम ने लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

SMAT 2025: अभिषेक शर्मा का तूफान, बंगाल को  किया पराजित, रिंकू सिंह की पारी भी यूपी को नहीं दिला सकी जीत

रिंकू सिंह की पारी भी यूपी को नहीं दिला सकी जीत

एलिट ग्रुप बी के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 37 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने कप्तान रजत पाटीदार (43 रन) के योगदान से 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन रिंकू सिंह ने 65 रनों की जुझारू पारी खेलकर उम्मीद जगाई। बावजूद इसके, यूपी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई।

Leave a comment