Columbus

Bigg Boss 19 Eviction: वीकेंड के वार से पहले बवाल, अभिषेक बजाज की गलती ने किया शो से बाहर

Bigg Boss 19 Eviction: वीकेंड के वार से पहले बवाल, अभिषेक बजाज की गलती ने किया शो से बाहर

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते घर के अंदर चल रही उथल-पुथल ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। जहां एक तरफ शहबाज ने राशन और कपड़े छुपाकर कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं दूसरी ओर घर के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से अभिषेक बजाज को शो से बाहर होना पड़ा।

एंटरटेनमेंट: बिग बॉस 19 के चौथे हफ्ते में खेल का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट अभी भी शो में सोए हुए नजर आए, वहीं कुछ ने सलमान खान और फराह खान की सलाह के बाद अपने गेम को और मजबूत किया है। इस हफ्ते की शुरुआत ही काफी घमासान से हुई। इस वीक की कैप्टेंसी अमाल मलिक के हाथों में रही, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से ड्यूटी दी। इसी दौरान उन्होंने कुनिका सदानंद को किचन से सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

क्या हुआ घर के अंदर?

बिग बॉस 19 के चौथे हफ्ते की शुरुआत ही काफी घमासान से हुई। वीक की कैप्टेंसी अमाल मलिक के हाथों में थी, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को ड्यूटी देने का काम संभाला। इसी दौरान कुनिका सदानंद और अमाल के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान कई घरवाले बाथरूम एरिया में मौजूद थे। इस लड़ाई के बीच अभिषेक बजाज अपनी रोटी सेकने के लिए आए और बीच में दखल देते हुए कुनिका को सुनाने लगे। उन्होंने कहा, "इज्जत कमाई जाती है।

अभिषेक का यह रवैया शहबाज को बिल्कुल पसंद नहीं आया। कुनिका के हलवे की गुजारिश के बाद अभिषेक के व्यवहार ने शहबाज का गुस्सा भड़काया और दोनों के बीच बहस हाथापाई तक पहुँच गई। इस अग्रेसीव व्यवहार के कारण बिग बॉस 19 की टीम को बीच में दखल देना पड़ा।

अभिषेक बजाज को शो से निकाला गया

घर के अंदर हुई इस बहस और हाथापाई के बाद मेकर्स ने अभिषेक बजाज को शो से एविक्ट करने का फैसला किया। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर #हमाराबजाजएविक्टिड ट्रेंड होने लगा। दर्शक और फैंस इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिषेक के गेम को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें अत्यधिक अग्रेसिव बता रहे हैं।

अभिषेक का बिग बॉस हाउस में सफर

अभिषेक बजाज के बिग बॉस हाउस में अब तक काफी विवाद रहे हैं। बसीर अली, फरहाना भट्ट, नेहल चुडास्मा और कई अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ उनका झगड़ा अक्सर सामने आता रहा है। घर में उनकी बहस और झगड़े दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ तनावपूर्ण पल भी दिखाते रहे। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके खेलने के अंदाज को कुछ लोग पसंद कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया।

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में अक्सर खास घटनाएं और एविक्शन देखने को मिलते हैं। अभिषेक की एविक्शन ने शो के ड्रामा और रोमांच को और बढ़ा दिया है।

Leave a comment