Bigg Boss 19: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री? बैन हुए गानों के बाद अब सलमान के शो में करेंगे धमाका!

Bigg Boss 19 में हरियाणवी स्टार मासूम शर्मा की एंट्री की अटकलें तेज़। बैन हुए विवादित गानों के बाद अब सलमान खान के रियलिटी शो में दिखा सकते हैं नया अवतार
Bigg Boss 19: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री? बैन हुए गानों के बाद अब सलमान के शो में करेंगे धमाका!

बिग बॉस के मेकर्स हर साल अपने शो में ऐसे कंट्रोवर्शियल और चर्चित चेहरों को लाने की कोशिश करते हैं जो दर्शकों का ध्यान खींचें और शो में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और टीआरपी का तड़का लगाएं। 

एंटरटेनमेंट: कलर्स टीवी का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर से सुर्खियों में है। शो के मेकर्स इस बार भी कुछ ऐसा करने की तैयारी में हैं, जिससे दर्शकों को बोल्ड कंटेंट, तीखी बहस और ड्रामा का भरपूर डोज़ मिले। एल्विश यादव और रजत दलाल जैसे सोशल मीडिया स्टार्स के बाद अब चर्चा है कि हरियाणा के सेंसेशनल सिंगर मासूम शर्मा को इस सीजन में एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है। मासूम शर्मा अपने गानों को लेकर पहले ही सरकारी निशाने पर रह चुके हैं, और अब अगर वह बिग बॉस 19 में आते हैं, तो विवाद और चर्चा दोनों तय हैं।

कौन हैं मासूम शर्मा?

मासूम शर्मा हरियाणा के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने देसी स्टाइल और दमदार आवाज से युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके गाने ‘गुंडे ते प्यार’, ‘बदमाशों का बयाह’, ‘चंबल के डाकू’, ‘ठेकेदार का ब्याह’, ‘2 नम्बरी’ जैसे टाइटल्स से ही जाहिर है कि वे विवादों से कभी डरते नहीं। यही अंदाज उन्हें बाकी हरियाणवी सिंगर्स से अलग करता है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Bigg Boss 19: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री? बैन हुए गानों के बाद अब सलमान के शो में करेंगे धमाका!

विवादों से पुराना नाता

मासूम शर्मा सिर्फ फेमस नहीं, बल्कि विवादों के भी चहेते रहे हैं। हरियाणा सरकार ने उनके तीन गानों – ‘ट्यूशन बदमाशी का’, ‘60 मुकदमे’ और ‘खटोआ’ को अश्लीलता और गलत सामाजिक संदेश फैलाने के आरोप में बैन कर दिया था। ये गाने यूट्यूब से हटवा दिए गए थे। राज्य सरकार का मानना था कि इस तरह के गाने युवाओं को ग़लत दिशा में ले जा रहे हैं और गाली-गलौच, अपराध और महिला विरोधी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।

बिग बॉस के नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ है। एक पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया है कि शो के मेकर्स ने मासूम शर्मा को अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मासूम ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है या नहीं। लेकिन अगर वो शो में आते हैं, तो दर्शकों को एल्विश यादव जैसा एक और विवादित और दमदार चेहरा देखने को मिल सकता है।

रजत दलाल से दोस्ती बनी चर्चा का विषय

Bigg Boss 19: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री? बैन हुए गानों के बाद अब सलमान के शो में करेंगे धमाका!

दिलचस्प बात ये है कि मासूम शर्मा और रजत दलाल की दोस्ती भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है। जब मासूम के गाने बैन हुए थे, तब रजत ने खुलकर उनका समर्थन किया था। ऐसे में अगर दोनों इस बार एक साथ बिग बॉस हाउस में नजर आए, तो शो में धमाल तय माना जा रहा है। यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक साबित हो सकता है।

इस बार भी बिग बॉस 19 की मेजबानी सलमान खान ही करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में ऑनएयर हो सकता है। सलमान के स्टार पॉवर और विवादित कंटेस्टेंट्स के कॉम्बो से शो की टीआरपी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। मासूम शर्मा की एंट्री अगर पक्की होती है, तो यह सीजन पुराने सभी सीजनों को पीछे छोड़ सकता है।

Leave a comment