Admit Card 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PET प्रवेश पत्र जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable PET 2026 का एडमिट कार्ड जारी। परीक्षा 15 मार्च से शुरू। डाउनलोड लिंक और तैयारी टिप्स के साथ प्रवेश पत्र देखें।
 Admit Card 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PET प्रवेश पत्र जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable PET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट 15 मार्च से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Bihar Police Constable PET 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in या सीधे इस पेज पर दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एडमिट कार्ड जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट की तारीख और केंद्र

सीएसबीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 15 मार्च 2026 से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में लिखित सेंटर का ध्यानपूर्वक नोट करना होगा ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो।

फिजिकल टेस्ट के लिए सभी आवश्यक निर्देश एडमिट कार्ड में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को समय पर स्टेडियम या परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Download e-Admit-Card of Physical Efficiency Test (PET) for the Post of Driver Constable in Bihar Police लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Download Advt 02/2025 PET Admit Card पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर या मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

यह ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें

अगर कोई उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाया, तो उन्हें 9 और 10 मार्च 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय, पटना 800001 (सचिवालय हाल्ट के पास) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा केवल दो दिन के लिए उपलब्ध है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर ऑफिस पहुंचना जरूरी है।

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा शामिल

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परखने के लिए विभिन्न टेस्ट पास करने होंगे। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • रनिंग टेस्ट: पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 1 किमी दौड़ निर्धारित है, जिसे 7 मिनट में पूरा करना होगा।
  • लंबी कूद और ऊंची कूद: दोनों में ही अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित दूरी और ऊंचाई पार करनी होगी।
  • गोला फेंक: उम्मीदवारों को निर्धारित वजन का गोला फेंक कर दूरी तय करनी होगी।

फिजिकल टेस्ट में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को हर गतिविधि के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा करना होगा।

Leave a comment