Bihar Politics: JDU सांसद अजय कुमार मंडल ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: JDU सांसद अजय कुमार मंडल ने इस्तीफा दे दिया और अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। जानें इस्तीफे के पीछे की वजह
Bihar Politics: JDU सांसद अजय कुमार मंडल ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना त्यागपत्र लिखा, जिसे मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया।

Ajay Kumar Mandal Resign: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सांसद ने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि पिछले कुछ महीनों में संगठन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

अजय कुमार मंडल ने क्या लिखा

अजय कुमार मंडल ने अपने इस्तीफे के पत्र में कहा, 

'मैं पिछले लगभग 20-25 वर्षों से भागलपुर क्षेत्र में विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा करता आ रहा हूं। इस लंबे राजनीतिक सफर में मैंने जनता दल (यू) को अपने परिवार की तरह समझते हुए पार्टी संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क को मजबूत करने का काम किया। लेकिन विगत कुछ महीनों में पार्टी में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए सही नहीं हैं।'

सांसद ने विशेष रूप से विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे किसी प्रकार की सलाह नहीं ली जा रही। जिन लोगों ने कभी पार्टी संगठन में योगदान नहीं दिया, उन्हें टिकट दिए जाने की तैयारी हो रही है। जबकि जिला अध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

Bihar Politics: JDU सांसद अजय कुमार मंडल ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

अजय कुमार मंडल ने अपने पत्र में यह भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही और न ही उनकी राय को सुना जा रहा है। सांसद ने लिखा, 

'मेरा उद्देश्य किसी प्रकार की नाराजगी या विरोध नहीं है। मेरा मकसद केवल पार्टी और आपके नेतृत्व को भविष्य में किसी हानि से बचाना है। अगर इसी तरह बाहरी या निष्क्रिय लोगों को प्राथमिकता दी जाती रही, तो पार्टी की जड़ें कमजोर होंगी और इसका असर सीधे मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पड़ेगा।'

अजय मंडल ने यह स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा व्यक्तिगत विवाद की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक निर्णयों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी के कारण है।

अजय कुमार मंडल ने भागलपुर और नवगछिया जिले में लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष, प्रभारी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके इस्तीफे से जेडीयू के अंदर भी राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है, खासकर जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

Leave a comment