Bihar Politics news: लोकसभा चुनाव जितने के बाद बिहार के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब संसद भवन में उठाएंगे राज्य की आवाज

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के बाद बिहार के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये तीनों विधायक सांसद बन चुके हैं। तीनों विधायक अब लोकसभा में सांसद की शपथ लेकर संसद में बिहार की आवाज को बुलंद करेंगे। इन तीनों ने शुक्रवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दे दिया। इन विधायकों में जीतन राम मांझी, सुदामा प्रसाद और सुधाकर सिंह हैं।

Bihar Politics news: लोकसभा चुनाव जितने के बाद बिहार के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब संसद भवन में उठाएंगे राज्य की आवाज

पटना: बिहार के तीन विधायकों जीतन राम मांझी, सुदामा प्रसाद और सुधाकर सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। जीतन राम मांझी इमामगंज से विधायक थे और अब गया के सांसद के साथ मंत्री भी चुने गए हैं। इनके अलावा रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह बक्सर नहीं सांसद बन चुके हैं। जबकि सुदामा प्रसाद विधायक से आरा से सांसद बन गए। इन तीनों ने शुक्रवार (14 जून) को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना त्यागपत्र दिया।

बिहार विधान परिषद के सभापति ने भी दिया अपना इस्तीफा

Bihar Politics news: लोकसभा चुनाव जितने के बाद बिहार के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब संसद भवन में उठाएंगे राज्य की आवाज

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक देवेश चंद्र ठाकुर 25 अगस्त, 2022 को बिहार विधान परिषद के सभापति चुने गए थे। इससे पहले तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2002 में निर्दलीय सीट पर और 2008 में जदयू सीट से बिहार विधान परिषद के सदस्य का चुनाव जीता था।

बताया गया है कि वर्ष 2008 में देवेश को बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री चुने गए थे। साल 2014 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य के रूप में तथा साल 2020 में जदयू से तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् के सदस्य का चुनाव जीता था। इस बार सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधान परिषद की सदस्यता त्यागकर संसद में जाने का निर्णय लिया हैं।

 

Leave a comment