Columbus

Bihar PSC ने जारी किया 2025-26 का एग्जाम कैलेंडर, जानें CCE, LDC और MVI परीक्षा की तिथियाँ

Bihar PSC ने जारी किया 2025-26 का एग्जाम कैलेंडर, जानें CCE, LDC और MVI परीक्षा की तिथियाँ

Bihar PSC ने 2025-26 का संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इसमें 71वीं CCE, HSS Teacher, LDC और MVI परीक्षा की संभावित तिथियाँ, मुख्य परीक्षा और रिजल्ट शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट bpsc.bihar.gov.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Bihar PSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC Exam Calendar 2025-26 का संशोधित संस्करण जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं, रिजल्ट और साक्षात्कार की संभावित तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इस संशोधित एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC की ओर से जारी इस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) का रिजल्ट नवंबर माह में जारी हो सकता है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा का आयोजन मार्च/अप्रैल, 2026 में किया जाएगा।

71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा

BPSC की 71वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट: नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना।
  • मुख्य परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2026 में आयोजित।

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, निबंध लेखन और सामान्य हिंदी विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए योग्य होंगे।

इंटीग्रेटेड CCE 70वीं परीक्षा

BPSC की इंटीग्रेटेड CCE 70वीं परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर, 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक किया गया था। इसका परिणाम 23 जनवरी, 2025 को जारी किया गया था।

  • मुख्य परीक्षा तिथि: प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई।
  • मुख्य परीक्षा परिणाम: कुल 2035 पदों पर मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2025 में जारी होने की संभावना।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखें और मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखें।

हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर मुख्य परीक्षा

BPSC की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर के 62 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 06 दिसंबर, 2024 को घोषित किया गया।

मुख्य परीक्षा की तिथि संभावित रूप से जनवरी, 2026 में जारी की जा सकती है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, विषय विशेषज्ञता और शिक्षक क्षमता को मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाएगी।

लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) परीक्षा

बीपीएससी की ओर से लोअर डिविजन क्लर्क के 26 पदों पर भर्ती परीक्षा 20 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को इस परीक्षा का रिजल्ट नवंबर माह में जारी किए जाने की संभावना है।

LDC परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग पर आधारित प्रश्न पूछे गए। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण थी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) भर्ती

BPSC की ओर से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 28 पदों पर भर्ती परीक्षा 09 और 10 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अब इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मिलने का इंतजार है।

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, MVI परीक्षा का परिणाम भी संभावित रूप से नवंबर माह में घोषित किया जा सकता है। यह भर्ती उम्मीदवारों की तकनीकी योग्यता, मोटर व्हीकल नियम और संचालन क्षमता के आधार पर की जाएगी।

Leave a comment