फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा भी मौजूद रहे।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन और प्रसिद्ध एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शमिता ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सामने आईं जन्मदिन की तस्वीरों में शमिता के साथ एक शख्स देखा गया, जिससे उनके रिलेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई।
यह शख्स है टेक्नो आर्टिस्ट और बिजनेसमैन दीपेश शर्मा। दीपेश ने शमिता को बड़े ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिससे अटकलें और बढ़ गईं।
दीपेश शर्मा का स्पेशल बर्थडे पोस्ट
दीपेश शर्मा ने शमिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, हैप्पी बर्थडे मेरी हमेशा की हंसी का राज, जिसे मेरी सारी कहानियां पता हैं और फिर भी साथ है। लव यू माई शम्स्टर। इस पोस्ट में शमिता दीपेश के साथ नजर आईं, जबकि शिल्पा और राज कुंद्रा भी मौजूद थे। इस पोस्ट पर शमिता ने कमेंट करते हुए लिखा “Awww” और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी बनाए। इन तस्वीरों और पोस्ट के बाद फैन्स और मीडिया में चर्चा तेज हो गई कि शायद शमिता और दीपेश के बीच कुछ खास चल रहा है।

दीपेश शर्मा कौन हैं?
दीपेश शर्मा एक टेक्नो संगीत कलाकार और बिजनेसमैन हैं। वे मुंबई के फेमस नाइटलाइफ स्पॉट्स मिलाग्रो और द कॉकटेल रूम के सह-संस्थापक हैं। इसके अलावा, दीपेश टुमॉरोलैंड जैसे बड़े फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर चुके हैं और गोवा में क्रॉनिकल बीच क्लब के मालिक भी हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड स्टार्स जैसे संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा उन्हें फॉलो करते हैं और तस्वीरों में दीपेश और संजय दत्त की अच्छी बॉन्डिंग भी नजर आती है। इंस्टाग्राम पर उनके 192 हजार फॉलोअर्स हैं।
शमिता शेट्टी इससे पहले अभिनेता राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का रिश्ता बिग बॉस ओटीटी के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन शो खत्म होने के कुछ समय बाद उनका रिश्ता भी समाप्त हो गया। पिछले साल जब शमिता अपनी बहन शिल्पा के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आई थीं, तब उन्होंने साफ कहा था कि फिलहाल वे सिंगल हैं।










