Bipasha Basu की बेटी देवी ने बनाए क्यूट गणपति, फैंस ने दिया आशीर्वाद

सेलिब्रिटी Bipasha Basu की बेटी देवी ने गणेश चतुर्थी पर क्यूट गणपति की मूर्ति बनाई। फैंस और फॉलोअर्स ने उनकी रचनात्मकता की जमकर तारीफ और आशीर्वाद दिया। जानें
Bipasha Basu की बेटी देवी ने बनाए क्यूट गणपति, फैंस ने दिया आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी के पर्व पर पूरे शहरों और बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। घरों और पंडालों में बप्पा के स्वागत के लिए सजावट की गई है और गणपति की मूर्तियां विराजमान हैं।

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री बिपाशा बसु इस समय गणेश चतुर्थी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस खास मौके पर बिपाशा के साथ उनकी ढाई साल की नन्ही बेटी देवी भी उत्सव में अपनी भागीदारी दिखा रही हैं। देवी ने इस बार अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाना शुरू कर दिया है, जिसका एक प्यारा वीडियो बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

देवी का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, गणपति बप्पा मोरया। वीडियो में देवी पीले रंग का कुर्ता और सलवार पहने नजर आईं। बालों में छोटी चोटी बनी हुई थी और वह पूरी एकाग्रता के साथ क्ले से गणपति बप्पा बना रही थीं। वीडियो में उनका मासूम अंदाज और उत्साह दर्शकों को बेहद भा रहा है।

Bipasha Basu की बेटी देवी ने बनाए क्यूट गणपति, फैंस ने दिया आशीर्वाद

फैंस ने दिया देवी को आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर देवी की क्यूटनेस और मेहनत को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें: एक यूजर ने लिखा, छोटी बच्ची बहुत मेहनत कर रही है, नन्हीं राजकुमारी। इतने लंबे समय बाद तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा... गणपति बप्पा तुम्हें हमेशा खुश रखें। गणपति बप्पा मोरया।

दूसरे ने कहा, यह बहुत प्यारी है, भगवान इसका भला करे।  एक अन्य ने देवी को छोटी लक्ष्मी मां कहते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कुछ फैंस ने लिखा, क्यूट लिटिल आर्टिस्ट" और "बहुत सुंदर। यह देखना दिल को छू लेने वाला है कि कैसे बिपाशा बसु की बेटी भी अपनी मासूमियत और कला से लोगों का दिल जीत रही है।

गणेश चतुर्थी का उत्सव

Bipasha Basu की बेटी देवी ने बनाए क्यूट गणपति, फैंस ने दिया आशीर्वाद

इस साल 10 दिवसीय गणेश उत्सव 27 अगस्त से शुरू हुआ। इस दौरान देशभर में बप्पा की मूर्तियों का स्वागत और पंडाल सजाए जा रहे हैं। यह उत्सव 6 सितंबर को ‘अनंत चतुर्दशी’ या गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होगा। इको-फ्रेंडली मूर्तियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। कई सेलेब्स भी अपने घर पर और व्यक्तिगत स्तर पर गणपति की मूर्तियां बनाते हैं।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद, 12 नवंबर 2022 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा। बिपाशा ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 12.11.2022. देवी बसु सिंह ग्रोवर। मां के प्यार और आशीर्वाद का साकार रूप अब यहां है, और वह दिव्य हैं।

Leave a comment