बॉक्स ऑफिस: ‘धुरंधर’ 400 करोड़ के पार, जानिए किस-किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’ का हाल

बॉक्स ऑफिस: ‘धुरंधर’ 400 करोड़ के पार, जानिए किस-किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’ का हाल

सिनेमाघरों में 'धुरंधर', 'किस किसको प्यार करूं 2', 'अखंडा 2', 'तेरे इश्क में' और 'शोले द फाइनल कट' अपने दमखम का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, 'धुरंधर' की कमाई लगातार बढ़ रही है, वहीं बाकी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। 

Box Office Collection: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा जारी है। महज 12 दिनों में यह फिल्म 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर चुकी है। इसके अलावा थिएटर में ‘किस-किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’, ‘तेरे इश्क में’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ भी मौजूद हैं, लेकिन इन फिल्मों की कमाई में ‘धुरंधर’ के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का ताज़ा बॉक्स ऑफिस हाल।

‘धुरंधर’ का शानदार प्रदर्शन

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले सोमवार को इसकी कमाई 31 करोड़ रुपये के आसपास रही थी। इस तरह, महज 12 दिनों में फिल्म ने कुल 411.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के दैनिक कलेक्शन की सूची इस प्रकार रही:

  • 5 दिसंबर (ओपनिंग डे) – 28 करोड़ रुपये
  • 6 दिसंबर – 32 करोड़ रुपये
  • 7 दिसंबर – 43 करोड़ रुपये
  • 8 दिसंबर – 23.25 करोड़ रुपये
  • 9 दिसंबर – 27 करोड़ रुपये
  • 10 दिसंबर – 27 करोड़ रुपये
  • 11 दिसंबर – 27 करोड़ रुपये
  • 12 दिसंबर – 32.5 करोड़ रुपये
  • 13 दिसंबर – 53 करोड़ रुपये
  • 14 दिसंबर – 58 करोड़ रुपये
  • 15 दिसंबर – 31 करोड़ रुपये
  • 16 दिसंबर – 30 करोड़ रुपये

रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक रिलीज हुईं फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई कर दिखाया। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ‘धुरंधर’ ने स्त्री 2, छावा, पुष्पा 2 और सैयारा जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

‘किस-किसको प्यार करूं 2’ का हाल

वहीं, कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को यह कलेक्शन केवल 90 लाख रुपये तक सीमित रहा। मंगलवार को फिल्म ने महज 1 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। अब तक फिल्म की कुल कमाई 9.15 करोड़ रुपये ही रही है।

‘अखंडा 2’ का प्रदर्शन

साउथ ब्लॉकबस्टर ‘अखंडा 2’ ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई। मंगलवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये और सोमवार को 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, फिल्म की कुल कमाई अब 70.70 करोड़ रुपये हो गई है।

 

Leave a comment