Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे, श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। उनकी जोड़ी अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएगी। तीन पत्ती के साथ साल 2010 में श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पूरे करियर में अब तक 23 फिल्में करने वालीं श्रद्धा की आखिर कितनी फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए हैं। आइए जानते है।

Collection: Shraddha Kapoor अपनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2) के साथ जल्द ही फैंस के बीच आ रही हैं। ऐसे में श्रद्धा और राजकुमार राव स्टार की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' के साथ टक्कर करने वाली हैं। इस बार स्त्री का सामना इस मूवी में सिरकटे से होने वाला है, जो निर्दयी प्राणी है। इस मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साह उमड़ रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि ये हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी।

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उनके इंस्टाग्राम पर उन्हें चाहने वालों की लिस्ट दीपिका और आलिया भट्ट से अधिक है, लेकिन इनमें से कुछ थिएटर तक नहीं आते। लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि, 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।

श्रद्धा की 'तीन पत्ती' हुई थी फ्लॉप

साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म "तीन पत्ती" से की थी। इस फिल्म में उनके काम को नोटिस नहीं किया गया और न ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर पाई थी। आपको बता दें कि, इस मूवी ने लाइफटाइम कलेक्शन 7.63 करोड़ का ही किया था।

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

तीन पत्ती के बाद साल 2011 में श्रद्धा कपूर ने "लव का द एंड" में काम किया, उनकी दूसरी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई प्रभाव नहीं डाला। ये फिल्म 5.88 करोड़ तक कलेक्शन कर पाई थी।

श्रद्धा की बदली किस्मत

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी-2', जिसने श्रद्धा कपूर की किस्मत चमका दी। इस फिल्म में उन्हें आरोही का किरदार निभाने का मौका मिला था। इस ड्रामा फिल्म ने सन 2013 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 109 करोड़ की कमाई की। इसके बाद श्रद्धा ने एक विलेन, उंगली, हैदर और गोरी तेरे प्यार में जैसी कुछ फिल्मों में काम किया था। जिनमे से कुछ फिल्में हिट हुई और कुछ फ्लॉप हुई।

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

उनकी फिल्म "गोरी तेरे प्यार में" जहां लाइफटाइम में 16 करोड़ के आसपास की कमाई की, तो वहीं "एक विलेन" ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 105.62 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा हैदर भी 85 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही।

100 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली 9 फिल्में

श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 149.05 करोड़, बागी-3 137.05 करोड़, छिछोरे 153.09 करोड़ , साहो 142.95 करोड़, स्त्री 129.90 करोड़ रुपए, बागी 106.03 करोड़ रुपए, एबीसीडी 2 105.74 करोड़ रुपए, एक विलेन 105.62 करोड़ रुपए, आशिकी-2 109 करोड़ रूपए कमाए हैं।

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

Shardha का 2015 से 2024 तक का सफर

जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर के करियर का एक समय ऐसा आया जब वह फिल्म में हीरोइन तो थीं, लेकिन मूवी की सफलता का पूरा श्रेय (Credit) हीरो को मिला। श्रद्धा ने 2015 से 2018 तक करीब 9 फिल्मों में काम किया। जिन्होंने इंडिया में अच्छा कलेक्शन कर लिया था। बताया जा रहा है कि कोविड के बाद से श्रद्धा कपूर फिल्मों में कम नजर आने लगी।

वह जहां साल में दो फिल्में करती थीं, वहीं उन्होंने साल 2022 से 2024 तक तीन फिल्मों में काम किया था। साल 2022 में उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में एक छोटा सा रॉल किया। वहीं, 2023 में रणबीर कपूर और श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई, जिसने महज 149.05 करोड़ रूपए तक का बिजनेस किया था।

Bollywood Box Office Collection: Shraddha Kapoor ने 14 साल में फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाल, 'आशिकी' से हुई हिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही पीछे

स्त्री 2 से हो सकता है अच्छा कलेक्शन

फिल्म स्त्री 2 से श्रद्धा कपूर के फैंस को काफी उम्मीदें लगी हुई हैं। साल 2018 में फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन बिजनेस किया था, उसके मुताबिक यही उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले पार्ट के मुकाबले ये फिल्म अधिक बिजनेस करेगी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 1 करोड़ के लगभग कमा लिए हैं।

Leave a comment