Bollywood: Chhaava मूवी का टीजर रिलीज! महाराज योद्धा के रोल में विक्की कौशल ने मचाई तबाही, रश्मिका मंदाना भी आई नजर

Bollywood: Chhaava मूवी का टीजर रिलीज! महाराज योद्धा के रोल में विक्की कौशल ने मचाई तबाही, रश्मिका मंदाना भी आई नजर, Chhaava मूवी का टीजर रिलीज! महाराज योद्धा

Bollywood: Chhaava मूवी का टीजर रिलीज! महाराज योद्धा के रोल में विक्की कौशल ने मचाई तबाही, रश्मिका मंदाना भी आई नजर 

छावा फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह ऐतिहासिक ड्रामा (Drama) है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छत्रपति संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े पुत्र थे। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी।

Chhaava Teaser: रक्षाबंधन के अवसर पर विक्की कौशल ने अपने फैंस को शानदार सरप्राइज दिया है। अभिनेता की आगामी फिल्म 'छावा' का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के साहस और वीरता की कहानी को दर्शाती है और इसे 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

छावा (Chhaava) टीज़र में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) गहन युद्ध दृश्यों में नजर रहे हैं। टीज़र की शुरुआत छत्रपति संभाजी महाराज के परिचय के साथ होती है, जिसमें एक प्रभावशाली संवाद है - छत्रपति शिवाजी महाराज को शेर कहा जाता है और शेर के बेटे को छावा।

विक्की कौशल के रोल ने किये फैंस के रोंगटे खड़े

संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं। वे एक साहसी सैनिक की तरह लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हजारों सैनिकों के मुकाबले वह अकेले ही एक शेर की तरह मुकाबला कर रहे हैं। खून से सने विक्की को दुश्मनों पर हमला करते हुए देखना एक चौंकाने वाला अनुभव है। एक्शन (Action) के साथ-साथ विक्की का लुक भी बेहद प्रभावशाली है। आपने पहले कभी विक्की को ऐसे अवतार में नहीं देखा होगा।

टीज़र देखने के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी हैरान रह गए हैं। इस दौरान भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने कमेंट में लिखा- "क्या ऐसा कुछ है जो तुम नहीं कर सकते, विक्की ? बहुत शानदार!" ऐसे ही अहाना और शोभिता धुलिपाला ने भी उनके महाराज रोल की काफी सराहना की है। अभिनेता विक्की को इस किरदार में देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म

मूवी में रश्मिका मंदाना छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोसले का किरदार निभाएँगी। टीजर में रश्मिका का कोई अंश नहीं दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिन्होंने पहले 'मिमी', 'लुका छिपी' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है। विक्की और लक्ष्मण ने मिलकर 'जरा हटके जरा बचके' मूवी में भी काम किया था। 'छावा' एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को दर्शाता है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), आशुतोष राणा (Ashutosh Rana), और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विक्की ने अपने करियर में निभाई शानदार भूमिकाएं

विक्की ने अपने करियर में अब तक कई शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। वह हर किरदार में सहजता से ढल जाते हैं। चाहे वह फिल्म 'सैम बहादुर' हो या 'सरदार उधम' विक्की की बहु-आयामी प्रतिभा पर प्रशंसकों को कोई शक नहीं है। उनके काम के मोर्चे पर उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म 'बैड न्यूज' थी, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स (Respons) प्राप्त हुआ था। प्रशंसकों को अभिनेता की आगामी फिल्म 'छावा' से बहुत आशाएं हैं।

 

Leave a comment