Box Office: आईपीएल फाइनल ने बिगाड़ा 'भूल चूक माफ' का खेल, 12वें दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच ने 'भूल चूक माफ' की कमाई पर ब्रेक लगा दिया। 12वें दिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज की गई। जानिए अब तक का कलेक्शन और फिल्म

23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन 12वें दिन अचानक आई गिरावट ने मेकर्स की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया।

Bhool Chuk Maaf Collection: बॉक्स ऑफिस पर अगर इस समय किसी फिल्म का दबदबा कायम है तो वह है राजकुमार राव स्टारर भूल चूक माफ। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार कमाई का सिलसिला शुरू किया और लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही। लेकिन रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आईं। आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले की रात फिल्म के कलेक्शन में अचानक गिरावट देखने को मिली, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। 

दर्शकों का ध्यान क्रिकेट की ओर चला गया और सिनेमाघरों में भीड़ कुछ कम नजर आई। बावजूद इसके, दूसरे मंगलवार को भूल चूक माफ ने लगभग 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इसकी कुल कमाई को मजबूत बनाए रखने में सहायक रहा।

आईपीएल फाइनल बना विलेन

रविवार, 2 जून को खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए इस ऐतिहासिक मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, जिसका असर सीधा सिनेमाघरों में देखने को मिला। 'भूल चूक माफ' को इस दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा। 

Box Office: आईपीएल फाइनल ने बिगाड़ा 'भूल चूक माफ' का खेल, 12वें दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

जहां रविवार को फिल्म ने 2.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार यानी 12वें दिन यह गिरकर महज़ 1.47 करोड़ रुपये पर आ गया। यह अब तक के सबसे कम कलेक्शन में से एक है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन ग्राफ

अब तक फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, लेकिन 12वें दिन की गिरावट से यह साफ है कि ‘भूल चूक माफ’ को अब दोबारा ट्रैक पर लौटने के लिए मेहनत करनी होगी।

  • पहला दिन - 7.20 करोड़
  • दूसरा दिन - 9.81 करोड़
  • तीसरा दिन - 11.70 करोड़
  • चौथा दिन - 4.60 करोड़
  • पांचवा दिन - 5.10 करोड़
  • छठा दिन - 3.60 करोड़
  • सातवां दिन     - 3.40 करोड़
  • आठवां दिन - 3.31 करोड़
  • नौवां दिन - 5.40 करोड़
  • दसवां दिन - 7.00 करोड़
  • ग्यारहवां दिन - 2.22 करोड़
  • बारहवां दिन - 1.47 करोड़
  • कुल - 64.29 करोड़

क्रिकेट बनाम सिनेमा: किसका पलड़ा भारी?

Box Office: आईपीएल फाइनल ने बिगाड़ा 'भूल चूक माफ' का खेल, 12वें दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है और जब बात आईपीएल फाइनल की हो, तो दर्शक बड़ी से बड़ी फिल्म को भी टाल देते हैं। RCB की ऐतिहासिक जीत और 17 साल बाद ट्रॉफी उठाने का उत्साह दर्शकों में इस कदर रहा कि सिनेमाघर लगभग खाली रह गए। यही वजह है कि ‘भूल चूक माफ’ जैसी मजबूत पकड़ बनाने वाली फिल्म भी टिकट खिड़की पर फीकी पड़ गई।

Leave a comment