BSEB Exam 12th Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं की डेटशीट जारी, देखें सभी विषयों की तिथियां और शिफ्ट विवरण

बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट 2026 जारी कर दी। परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी तक दो शिफ्ट मे होगी। प्रैक्टिकल 10 से 20 जनवरी तक आयोजित होंगे

BSEB ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 02 से 13 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Exam 12th Date Sheet: बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे BSEB Exam 12th Date Sheet 2026 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 02 फरवरी, 2026 से शुरू होगी और 13 फरवरी, 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। पहले दिन बायोलॉजी, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।

कक्षा 12वीं बिहार बोर्ड का पूरा शेड्यूल

बिहार बोर्ड ने परीक्षा के पूरे शेड्यूल को इस तरह से तय किया है कि छात्रों को परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिले और सभी विषयों की तैयारी पूरी तरह से की जा सके। परीक्षा की शुरुआत 02 फरवरी से होगी। पहले दिन बायोलॉजी और फिलॉसफी की परीक्षा सुबह पाली में होगी जबकि इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोपहर पाली में आयोजित होगी। अगले दिन 03 फरवरी को गणित की परीक्षा सुबह पाली में होगी और पॉलिटिकल साइंस और फाउंडेशन कोर्स दोपहर पाली में होंगे।

05 फरवरी को फिजिक्स और भूगोल की परीक्षा होगी। 06 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा सुबह पाली में और हिंदी की परीक्षा दोपहर पाली में होगी। 07 फरवरी को केमिस्ट्री सुबह और अंग्रेजी दोपहर में होगी। 09 फरवरी को हिंदी सुबह और इतिहास, एग्रीकल्चर व ट्रेड पेपर-1 दोपहर में आयोजित होंगे।

10 फरवरी को उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली और बांग्ला जैसी भाषाओं की परीक्षा सुबह पाली में होगी जबकि साइकोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप दोपहर पाली में आयोजित होंगे। 11 फरवरी को संगीत की परीक्षा सुबह पाली और गृह विज्ञान तथा ट्रेड पेपर-2 दोपहर पाली में आयोजित होंगे।

12 फरवरी को समाजशास्त्र और अकाउंटेंसी सुबह पाली में होगी जबकि रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT दोपहर पाली में आयोजित होंगे। 13 फरवरी को भाषा की परीक्षा सुबह पाली और कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया व वेब टेक, योगा तथा वोकेशनल ट्रेड्स दोपहर पाली में आयोजित होंगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से लेकर 20 जनवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा भी दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा छात्रों के तैयारियों को और मजबूत करने का अवसर देती है। इस दौरान सभी छात्र अपनी प्रैक्टिकल स्किल्स और प्रयोगात्मक ज्ञान का प्रदर्शन कर सकेंगे।

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

जैसा कि बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक है, छात्रों को अपनी तैयारी को व्यवस्थित और नियमित रखना चाहिए। रोजाना पढ़ाई का समय निर्धारित करें और सभी विषयों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट को हल करना जरूरी है। इससे न केवल छात्रों को परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि उनकी आत्मविश्वास और समय प्रबंधन की क्षमता भी बढ़ेगी।

छात्रों को विषयवार कमजोरियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और कठिन टॉपिक्स को बार-बार दोहराना चाहिए। परीक्षा के दौरान समय का सही प्रबंधन करना और प्रश्नों को समझकर हल करना भी जरूरी है।

BSEB 12वीं डेटशीट डाउनलोड कैसे करें

डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। वहां BSEB 12th Time Table 2026 का लिंक उपलब्ध होगा। लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सभी छात्रों के लिए परीक्षा की योजना बनाने और तैयारी के लिए आवश्यक है।

Leave a comment